फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टायर खुद बताया कि कब करना है चेंज, स्मार्टफोन से जान सकेंगे पूरी जानकारी

Mon, 12 Aug 2019 04:02 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
JK Tyre Treel - फोटो : Social
डिजिटल के इस दौर में चीजें स्मार्ट होती जा रही हैं। स्मार्टफोन, स्मार्टवाच, स्मार्ट लाइट्स, स्मार्ट होम, स्मार्ट कार और अब स्मार्ट टायर्स भी, जी हां टायर बनाने वाली कंपनी JK टायर्स एक ऐसा सेंसर लेकर आई है, जो कि आपकी गाड़ी के सभी टायर्स पर पूरी नजर रखेगी और उनका ध्यान भी आइये जानते हैं इस सेंसर के बारे में।
विज्ञापन

खराब टायर्स का ऐसे लगेगा पता

2 of 3
JK Tyre treel - फोटो : Amar Ujala
किसी भी गाड़ी के लिए उसके टायर्स का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। क्योकिं यदि टायर्स में गड़बड़ है तो इसका असर कार की परफॉरमेंस पर पड़ता है। अक्सर लोग टायर्स पर ध्यान नहीं देते, खराब टायर्स का लगातार इस्तेमाल करते हैं, एयर प्रेशर ठीक नहीं रखते, ऐसे में JK टायर एंड इंडस्ट्रीज एक ऐसा सेंसर लेकर आई है  जो टायर्स की केयर में आपकी मदद करेगा, ये सेंसर न केवल टायर्स की देखरेख करेगा बल्कि निगरानी भी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रील सेंसर्स (Treel)

3 of 3
JK Tyre Treel - फोटो : Social
जे के टायर ने ट्रील सेंसर्स के जरिए टायर दबाव निगरानी प्रणाली (TPMS) पेश की है।  जिसकी मदद से आप अपने टायर्स की रियल टाइम जानकारी जान पाएंगे। इतना ही नहीं इस सेंसर की मदद से आप टायर्स के तापमान का भी पता लगा सकेंगे। इस सेंसर से टायर से जुड़ी परेशानी को पहले से ही जाना जा सकेगा जिससे लिए पहले ही जरूरी उपाये किये जा सकेंगे। टायर में कितनी हवा है इसका भी पता आपको चल सकेगा। इस सेंसर से कंपनी की घरेलू बाजार में स्थिति मजबूत होगी। कंपनी के अनुसार ट्रील सेंसर्स देश में 700 डीलरों के पास उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें