Yezdi 175 Classic
- फोटो : Wikipedia
भारत में येजदी की रेंज काफी पॉपुलर थी, और तब येजदी रोड किंग, ऑयल किंग, क्लासिक, CL-II, मोनार्क, डीलक्स, 350 और 175 मॉडल में आती थी। ऑयल किंग में पेट्रोल के साथ ऑयल मिक्स किया जाता था। खबरों के मुताबिक येजदी में जावा का री-ट्यून इंजन दिया जा सकता है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाली नई येजदी पहले से कम वजनी होगी, और ज्यादा माइलेज देगी। पुरानी येजदी में 250सीसी का टू स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन आता था, जो लगभग 13 बीएचपी की पावर और 20.5 एनएम का टॉर्क देता था।