आॅनलाइन शॉपिंग को लेकर देश में लगातार बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए Indian Oil Corporation ने मोबाइल डिस्पेंसर के माध्यम से ईंधन पहुंचाना शुरू कर दिया है। बता दें, यह दक्षिण भारत में इस तरह की सर्विस देने वाला पहली कंपनी है। हालांकि, इससे पहले कई राज्यों में आईओसी की तरह, एचपीसीएल ने भी ग्राहकों के दरवाजे तक डीजल की होम डिलीवरी शुरू की थी।
विज्ञापन
2 of 5
Fuel @Doorstep
वर्तमान में, औद्योगिक और थोक ग्राहक (जिन्हें ईंधन की आवश्यकता होती है) को निकटतम खुदरा आउटलेट पर जाना पड़ता है और कंटेनरों में भरना पड़ता है। इस नई पहल का उद्देश्य ग्राहकों को अपने दरवाजे पर ईंधन पहुंचाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
3 of 5
खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक का चोरों द्वारा तोड़े गए लाॅक को दिखाता कर्मी।
इसके अलावा ईंधन की परेशानी को खत्म करना है, और अनावश्यक ईंधन के रिसाव, कंटेनरों / बैरल में ईंधन की असुरक्षित हैंडलिंग से भी बचना है। इसकी शुरूआत एक मोबाइल डिस्पेंसर और 6,000-लीटर ईंधन टैंक के साथ चेन्नई के कोलाथुर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर आयोजित उद्घाटन समारोह से रवाना करके की गई।
4 of 5
Fuel
हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कम से कम 200 लीटर का आर्डर करना जरूरी होगा। मोबाइल ऐप (Repose app) के माध्यम से ग्राहक इसे आर्डर कर सकेंगे। वहीं 2,500 लीटर से अधिक के ऑर्डर के लिए, ग्राहक के पास भंडारण के लिए PESO लाइसेंस होना चाहिए।
इस एप से एक बार आर्डर करने पर ग्राहक का पूर्ण विवरण (नाम, सेल फोन नंबर, आवश्यक मात्रा, पता और डिलीवरी का समय) के साथ संबंधित इंडियन ऑयल डीलर तक पहुंच जाएगा, और आर्डर प्राप्त होने के बाद, मोबाइल डिस्पेंसर गंतव्य तक पहुंच जाएगा।