फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में बेहद खौफनाक रहा इस खिलाड़ी का अंत, सिर पर गेंद लगने से हुई थी मौत

Wed, 02 Jan 2019 01:11 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raman lamba
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रमन लांबा का आज जन्मदिन हैं। 2 जनवरी 1960 को मेरठ में जन्मे रमन लांबा वही खिलाड़ी हैं जिनकी खेल के दौरान चोट लगने की वजह से मौत हो गई थी। क्रिकेट के मैदान पर रमन का आगाज काफी शानदार रहा तो उनका अंत बेहद डरांवना रहा।
विज्ञापन

2 of 5
raman lamba
बता दें कि बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट खेलते वक्त भारतीय क्रिकेटर की मौत हो गई थी। मैच के दौरान शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट फील्डिंग कर रहे लांबा के सिर पर गेंद लगी थी और 23 फरवरी को उन्होंने ढाका के पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
raman lamba
हालांकि इस मुकाबले मे अबाहनी क्लब की ओर से खेल रहे लांबा को कप्तान खालिद मसूद ने हेलमेट पहनने की भी सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इनकार दिया।

4 of 5
raman lamba
रमन लांबा ने अपने टेस्ट करियर में कुल चार टेस्ट मैच खेले थे। हालांकि इस खिलाड़ी के पास 32 एकदिवसीय मैच खेलने का भी अनुभव था। लांबा ने 32 वन-डे मैचों में कुल 783 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raman lamba
रमन लांबा की मौत के बाद उनकी पत्नी किम भारत छोड़कर पुर्तगाल चली गई थीं। रमन लांबा और किम के दो बच्चे हैं। मौजूदा समय में बड़ी बेटी जैसमिन 24 साल की हैं, वहीं छोटा बेटा कामरान की उम्र 22 साल का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें