फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत की सबसे शानदार 125cc इंजन वाली बाइक्स, पावर के साथ माइलेज का डबल मजा

Thu, 03 Oct 2019 03:16 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
best 125cc bikes in india - फोटो : Amar Ujala
भारत में 125cc बाइक का बाजार अभी छोटा है लेकिन यह वो सेगमेंट है जहां बाइक 100cc बाइक के बराबर माइलेज और 150cc बाइक जितना पावर देती है। हाल ही में बजाज ऑटो ने नई पल्सर 125 को लॉन्च किया है जिससे अब इस सेगमेंट को काफी मजबूती मिलेगी। अगर आप एक नई 125cc इंजन वाली बाइक खरीदना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर देखें।    
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Neon

2 of 4
Bajaj Pulsar 125 Neon looks - फोटो : bajaj auto
कीमत: 64,000 रुपये से शुरू   
इंजन: 125cc

बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी नई पल्सर 125 नियो को भारत में लॉन्च किया है। पल्सर सीरिज की यह सबसे सस्ती बाइक है। बाइक का डिजाइन और अन्य फीचर्स वहीं है जो पल्सर 150 नियो में देखने को मिलते हैं।  इंजन की बात करें तो इसमें 149.5cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 8000rpm पर 14Ps की पावर और 6000rpm पर 13.4 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। 150 Neon का वजन 144kg है, इसका फ्यूल टैंक 15 लीटर का है। बाइक के रियर में ट्विन नाइट्रॉक्स शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट 80/100 x 17 ट्यूबलेस और रियर 100/90 x 17 ट्यूबलेस टायर्स दिए गये हैं। इतना ही नहीं बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm और व्हीलबेस 1320 mm है। 
विज्ञापन

Hero Glamour 125 

3 of 4
Hero GLAMOUR - फोटो : AmarUjala
कीमत: 69,950
इंजन: 125cc

125cc बाइक सेगमेंट में हीरो की ग्लैमर भी अब पहले से बेहतर हो चुकी है, अब इसमें स्टाइल के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी मिलती है। इंजन की बात करें तो इसमें 124.7 cc  का इंजन लगा है जो 11.4 बीएचपी की अधिकतम पावर और 11 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है।  बाइक में 4  स्पीड गियरबॉक्स लगा है। बाइक की टॉप स्पीड 95 kmph है। परफॉरमेंस के लिहाज से यह अच्छी बाइक लेकिन राइड के दौरान जब आप हाइवे पर होते हैं तब इसमें पांचवे गियर की कमी महसूस होती है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।   
 
विज्ञापन

Honda CB125 Shine

4 of 4
honda shine 125 - फोटो : Social
कीमत: 63,857 रुपये से शुरू
इंजन: 125cc

होंडा शाइन  भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 125cc इंजन वाली है। शाइन में आपको SP वर्जन भी मिलेगा जोकि खासतौर पर यूथ को ध्यान में रखते हुए बनाया है। बाइक में 124.73cc का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 10.16 bhp की पावर 7500 rpm पर देता है और 10.30 Nm का टॉर्क 5500rpm पर जनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। होंडा शाइन SP की लंबाई 2007mm, चौड़ाई 762mm, ऊंचाई 1085mm है और व्हीलबेस 1266mm है। जबकि इसका वजन 123 किलोग्राम है। बाइक का फ्यूल टैंक 10.5 लीटर का है। होंडा शाइन SP की कीमत 63,857 रुपये से शुरू होती है । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें