फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta: कंपनी लाएगी अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Mon, 31 May 2021 05:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta 2022 Facelift - फोटो : Team-BHP
दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) अपनी बेहद लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) को मिड-लाइफ अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी ने क्रेटा के नए फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू की थी जिसे हाल ही में देखा गया था। यहां हम आपको बता रहें कि Hyundai Creta फेसलिफ्ट में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान दक्षिण कोरिया में देखा गया है। टेस्ट मॉडल कैमोफ्लैज्ड (पूरी तरफ से ढंका हुआ) था जिससे इसके डिजाइन के ज्यादातर डिटेल्स ढंके हुए थे। हालांकि, नए मॉडल की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई क्रेटा के फ्रंट लुक को अपडेट किया गया है। हालांकि एसयूवी के बॉडी स्ट्रक्चर में बदलाव की संभावना नहीं है और यह मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Creta 2022 Facelift - फोटो : Team-BHP
कार का लुक बदला
इसमें अभी भी मौजूदा मॉडल की तरह स्टैक्ड हेडलैम्प देखने को मिले हैं। लेकिन इसके लेआउट में थोड़ा बदलाव किया गया है। क्रेटा एसयूवी के डिजाइन को लेकर जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा की जाती रही है, वह है इसकी ग्रिल। नए फेसलिफ्ट मॉडल में इसके भी अपडेट होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक नई ह्यूंदै क्रेटा के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स कंपनी के ग्लोबल-स्पेक Tucson (ट्यूशॉ) एसयूवी से प्रभावित होंगे। यह सेंसस स्पोर्टीनेस डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश की जाने वाली कंपनी की पहली कार होगी। इससे पहले इस डिजाइन लैंग्वेच को वैश्विक स्तर पर नई ट्यूशॉ और सांताक्रूज पिकअप ट्रक में पेश किया जा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
डिजाइन
अपडेटेड मॉडल में एलईडी लाइट्स को सिग्नेचर पैरामीट्रिक ग्रिल में मिला दिया गया है जैसा कि ट्यूशॉ एसयूवी में देखा गया है। इसमें दो वर्टिकल एलईडी हेडलैंप्स ग्रिल के हर कोने पर लगया गया है। वहीं, हॉरिजंटल स्टैक्ड डीआरएल ग्रिल के ऊपर स्थित हैं। ऐसा ही सेटअप Hyundai Palisade एसयूवी में देखने को मिला था। हालांकि एसयूवी के साइज में कोई बदलाव की संभावना नहीं है और यह मौजूदा मॉडल जितनी ही बड़ी रह सकती है। एसयूवी के रियर में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की संभावना है, जिससे यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी अलग लगेगी। 

4 of 5
Hyundai Creta Features - फोटो : Hyundai
इंजन 
नई ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट में इस्तेमाल किए गए इंजन के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक नई क्रेटा माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस हो सकती है। इसके साथ ही नई एसयूवी में ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। भारत में क्रेटा का मौजूदा सेकंड जेनरेशन मॉडल तीन इंजन विकल्पों के साथ मिलता है। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल, आईवीटी, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक जैसे 4 गियरबॉक्स  ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
कब होगी लॉन्च
ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू अगले साल चीन में किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कार निर्माता अगले साल की शुरुआत में एक ऑल-न्यू Hyundai AX1 (कोडनेम) मिनी एसयूवी को भी लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस बीच, कंपनी Hyundai Alcazar एसयूवी को 6/7 सीटर लेआउट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar का मुकाबला Tata Safari, MG Hector Plus और जल्द आने वाली Mahindra XUV700 जैसी कारों से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें