फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूंदै की कारों पर जबरदस्त ऑफर: Santro से लेकर Kona EV... 1.5 लाख रुपये तक की होगी बचत

Mon, 10 May 2021 11:32 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) मई के महीने में अपने वाहनों पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। पिछले महीने से ज्यादातर वाहन निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ह्यूंदै भारतीय बाजार में ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अपने वाहनों की खरीद पर जबरदस्त ऑफर की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने अपने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यहां जानते हैं मई के महीने में ह्यूंदै के किस मॉडल पर कितना फायदा होगा। 
विज्ञापन

2 of 12
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
Hyundai Santro 
Hyundai India ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस सेगमेंट की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं। ह्यूंदै अप्रैल के महीने में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Santro (सेंट्रो) पर 35 हजार रुपये के फायदे और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऑफर के तहत इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर सिर्फ पेट्रोल मॉडल के लिए है। 
विज्ञापन

3 of 12
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
Hyundai Santro बीएस-6 में 1086 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 के माइलेज में थोड़ी कमी आई है। सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। 

4 of 12
Hyundai Santro Car Delivery - फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.73 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.41 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 12
Hyundai Grand i10 Nios Turbo - फोटो : For Reference Only
Hyundai Nios 
ह्यूंदै अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 NIOS (ग्रैंड i10 Nios) पर 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 35 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
Hyundai Grand i10 Nios Turbo Rear - फोटो : Social Media
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios कार 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। ह्यू्ंदै की यह कार 20 किलोमीटर से लेकर 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios की शुरुआती कीमत 5.23 लाख रुपये है जो 8.45 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

7 of 12
Hyundai Aura - फोटो : For Refernce Only
Hyundai Aura
Hyundai देश में बिकने वाली अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura (ऑरा) पर 50 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। 
 

8 of 12
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
बता दें कि हैचबैक कार Nios और सेडान कार Aura में एक जैसे इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ऑरा सेडान 3 इंजन विकल्पों के साथ आती है। एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। दूसरी 1.2 लीटर डीजल इंजन जो कि 75 PS का पावर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल जो 100 PS का पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये से शुरू होती है जो 9.35 लाख रुपये तक जाती है। 

9 of 12
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India
Hyundai i20
ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार नई Hyundai i20 को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया था। कंपनी अपनी इस कार पर मई के महीने में 15 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। हालांकि i20 पर कोई नगद छूट नहीं दी जा रही है, लेकिन ऑफर के तहत 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.85 लाख रुपये है जो टॉप-स्पेक वेरिएंट्स के लिए 11.34 लाख रुपये तक जाती है।
 

10 of 12
Hyundai Kona Electric  - फोटो : Hyundai
Hyundai Kona Electric 
ह्यूंदै अपनी इलेक्ट्रिक कार Kona EV (कोना ईवी) पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स और ऑफर दे रही है। अगर आप कंपनी की बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona खरीदना चाहते हैं तो मई के महीने में आप 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी इस कार पर 1.5 लाख रुपये की नगद छूट दे रही है। 

11 of 12
Hyundai Kona Electric  - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार को 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। कोना में 39.3 kWh की बैटरी लगा है, जो 136 एचपी की पावर देता है। ARAI के मुताबिक कोना फुल चार्जिंग में 452 किमी तक की ड्राइव रेंज देती है। इसमें लगी लीथियम पॉलीमर बैटरी एसी चार्जर पर छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि डीसी चार्जर पर 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं कोना 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.7 सेकंड का वक्त लेती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार की टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

12 of 12
Hyundai Kona Electric  - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै कोना की कीमत 23.85 लाख रुपये है और यह कीमत सिंगल टोन कलर ऑप्शन की है। जबकि डुअल टोन ऑप्शन की कीमत 24.11 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर 3-साल / अनलिमिटेड किमी की वारंटी देती है। वहीं बैटरी पर 8-साल / 1.6 लाख किमी की वारंटी ऑफर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें