Honda Cars India Ltd (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) (एचसीआईएल) ने शुक्रवार को भारत में चुनिंदा मॉडलों की 77,954 यूनिट्स को वापस मंगाने का एलान किया है। कंपनी ने इन कारों के खराब फ्यूल पंप को बदलने के लिए इन्हें रिकॉल किया है।
विज्ञापन
2 of 8
Honda Civic
- फोटो : For Representation Only
एचसीआईएल ने एक बयान में कहा कि इन वाहनों में लगाए गए फ्यूल पंप में डिफेक्टिव इम्पैलर्स हो सकते हैं, जिससे कार का इंजन अचानक बंद हो सकता है या यह चालू होने में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 8
Honda Amaze
- फोटो : For Representation Only
होंडा के इस रिकॉल में Amaze (अमेज), 4th generation City (चौथी पीढ़ी की सिटी), WR-V (डब्ल्यूआर-वी), Jazz (जैज), Civic (सिविक), BR-V (बीआर-वी) और CRV (सीआरवी) जैसे मॉडल शामिल हैं। इन्हें जनवरी 2019 और सितंबर 2020 के बीच बनाया गया है।
4 of 8
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
कंपनी ने कहा कि जनवरी 2019 से अगस्त 2019 तक बनाए गए Amaze की 36,086 यूनिट्स और जनवरी 2019 से सितंबर 2019 के बीच बनाए गए चौथी पीढ़ी की City की 20,248 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
Honda BR-V
- फोटो : For Representation Only
इसी तरह, जनवरी-अगस्त 2019 के बीच निर्मित WR-V की 7,871 यूनिट और Jazz की 6,235 यूनिट्स रिकॉल से प्रभावित हुई हैं। जनवरी-सितंबर 2019 के बीच बनाई गई सिविक की 5,170 यूनिट्स; जनवरी और अक्तूबर 2019 के बीच निर्मित BR-V की 1,737 यूनिट्स, और जनवरी 2019 और सितंबर 2020 के बीच निर्मित CRV की 607 यूनिट्स भी रिकॉल की गई हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Honda CR-V
- फोटो : For Representation Only
कंपनी ने कहा कि पूरे भारत में एचसीआईएल डीलरशिप पर चरणबद्ध तरीके से इन्हें मुफ्त में रिप्लेस किया जाएगा। इसकी शुरुआत 17 अप्रैल 2021 से होगी। कंपनी इसके लिए वाहन मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी।
विज्ञापन
7 of 8
Honda City 2020
- फोटो : For Representation Only
पिछले साल जून में, कंपनी ने विभिन्न मॉडलों के 65,651 यूनिट्स को रिकॉल किया था। जिनमें 2018 में निर्मित अमेज, सिटी और जैज जैसे मॉडल शामिल थे, उनमें भी खराब फ्यूल पंपों को बदला गया था।
इस पहल के तहत, कंपनी ने अमेज की 32,498 यूनिट्स, सिटी की 16,434 यूनिट्स, जैज की 7,500 यूनिट्स, डब्ल्यूआर-वी की 7,057 यूनिट्स, बीआर-वी की 1,622 यूनिट्स, ब्रियो की 360 यूनिट्स और सीआर-वी की 180 यूनिट्स को वापस मंगाया था।