एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष में देश में ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस सूची में अब जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda India (होंडा इंडिया) भी शामिल हो गई है। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है। होंडा इस समय भारत में पांच वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के 5 में से 4 वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की है। यहां आपको बता रहे हैं कि होंडा के किस मॉडल को खरीदने के लिए अब आपको कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 9
New 2020 Honda City
- फोटो : Honda (For Reference Only)
होंडा इंडिया ने भारत में अपने City, WR-V, Jazz और Amaze की कीमतों में बढ़ोतरी की है। होंडा ने हाल ही में अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान कार होंडा सिटी की पांचवी पीढ़ी लॉन्च की है। लेकिन कंपनी भारतीय बाजार में सिटी की दोनों जेनरेशन - 4th और 5th जेनरेशन की बिक्री करती है। हालाँकि, कंपनी ने सिर्फ नए मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की है। Honda City की चौथी पीढ़ी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ज्यादातर वाहन कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में होंडा की कारों की कीमत बढ़ने का भी यही कारण होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 9
Honda City 5th Generation
- फोटो : Honda
Honda City
होंडा की भारत में फ्लैगशिप मॉडल Honda City की पांचवीं पीढ़ी की कीमत अब 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 14.94 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस सेडान कार की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पांचवीं पीढ़ी की नई होंडा सिटी कार 6 पेट्रोल वेरिएंट्स और 3 डीजल वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
4 of 9
Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
Honda Amaze
होंडा की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट सेडान Amaze (अमेज) की कीमत में 12,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अमेज के पेट्रोल वेरिएंट पर 9,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि, डीजल वेरिएंट 12,000 रुपये महंगा हो गया है। अमेज के पेट्रोल मॉडल के बेस और टॉप वेरिएंट में कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जबकि डीजल वेरिएंट का बेस मॉडल और डीजल VX MT एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत भी पहले की तरह ही है, यानी इनकी कीमत भी नहीं बढ़ी है। Honda Amaze की कीमत अब 6.22 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 9
Honda Amaze
अमेज के पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर 4-सिलिंडर का इंजन मिलता है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल मॉडल में 1.5-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
6 of 9
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
Honda Jazz
होंडा की प्रीमियम हैचबैक कार जैज की कीमत में 9,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बेस मॉडल और टॉप-स्पेक ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। Jazz की कीमत अब 7.55 लाख रुपये से लेकर 9.76 लाख रुपये तक हो गई है। Jazz V MT और Jazz ZX CVT (ऑटोमैटिक) के बीच में मौजूद वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
7 of 9
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
जैज के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर 4-सिलिंडर i-VTEC इंजन मिलता है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।
8 of 9
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V
होंडा की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी Honda WR-V की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमतों में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कार के सिर्फ मॉडल WR-V SV MT पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में इजाफा हुआ है। अन्य दो पेट्रोल वेरिएंट और तीन डीजल वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Honda WR-V कीमत अब 8.62 लाख रुपये से लेकर 11.5 लाख रुपये हो गई है।
Honda WR-V के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 90 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर i-DTEC इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।