भारत के जानेमाने व्हीकल डिजाइनर DC Design (डीसी डिजाइन) जिसे अब DC2 के नाम से जाना जाता है, अपनी शानदार और लुभावनी डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर इस कंपनी ने कुछ बहुत ही रोमांचक कॉन्सेप्ट को पेश किया है। DC2 द्वारा डिजाइन किए गए कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन और कारें भारत और विदेशों में अभिजात्य वर्ग में काफी लोकप्रिय बनी हुई हैं। अब, DC2 ने एक बिलकुल नया कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिससे मशहूर भारतीय कार Ambassador (एम्बैसडर) एक नए अवतार में नजर आ रही है।
विज्ञापन
2 of 6
DC Design Hindustan Ambassador Electric Vehicle
- फोटो : Social Media
दिग्गज कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी DC2 ने डिजिटल रूप से मशहूर भारतीय कार Ambassador (एम्बैसडर) को फिर से डिजाइन किया है। एम्बैसडर का सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदल गया है, बल्कि अब यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक कार बन गई है। भारतीय के यादों का एक अहम हिस्सा रही इस कार को हम जल्द ही सड़कों पर देखने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
DC Design Hindustan Ambassador Electric Vehicle
- फोटो : Social Media
इस कार की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
हालांकि, फिलहाल इस कार को वास्तव में नहीं बनाया जा रहा। रिपोर्टों के मुताबिक DC2 ने कहा है कि अगर उसे इसके बारे अच्छी खासी संख्या में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो इसा कार का उत्पादन किया जाएगा।
4 of 6
Ambassador Car
- फोटो : Twitter
Hindustan Ambassador (हिंदुस्तान एम्बैसडर) एक क्लासिक भारतीय कार है और वास्तव में भारत में बनने वाली पहली कारों में से एक थी। इस कार को Hindustan Motors (हिंदुस्तान मोटर्स) ने बनाया था। इस कार उत्पादन 29 वर्षों तक जारी रहा और आखिर में 2014 में इसने अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Hindustan ambassador
हिंदुस्तान मोटर्स ने कम मांग और बढ़ते वित्तीय मुद्दों के कारण इस कार का निर्माण बंद करने का फैसला किया। कंपनी ने तब बताया था कि उसने कार का निर्माण क्यों बंद किया। कंपनी ने कहा था, "उत्तरपाड़ा संयंत्र में स्थितियां बिगड़ना, जिसमें बहुत कम उत्पादकता, बढ़ती अनुशासनहीनता, पैसों की कमी, अपने प्रमुख उत्पाद एम्बैसडर की मांग में कमी और देनदारियों का बढ़ जाना शामिल है।"
Ambassador कार भारतीय राजनयिकों की सबसे पहली पसंद हुआ करती थी और सत्तर और अस्सी के दशक में उन्हें 'स्टेटस सिंबल' भी माना जाता था। हालांकि, जैसा ही स्लीक विदेशी मॉडल वाली कारें बाजारों में आने लगीं, इसकी लोकप्रियता कम हो गई।