फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ora R1, चीन की ऑटो निर्माता GWM जल्द कर सकती है भारत में लॉन्च

Sun, 05 Apr 2020 05:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 GWM Ora R1 - फोटो : GWM
चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) ने फरवरी में हुए 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में पहली बार भारत में अपनी गाड़ियां प्रदर्शित की। इसके साथ ही ग्रेट वाल मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री की है। चीन में एसयूवी बनाने के लिए मशहूर इस दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी ने अपनी Haval SUV से मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही Great Wall Motors ने एक जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार Ora R1 पेश की जिस पर सबकी नजरें ठहर गईं। अब कंपनी अपनी Ora R1 को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग के समय को लेकर अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। Ora R1 को दुनिया की सबसे सस्ती इल्केट्रिक कार कहा जाता है। आइए जानते दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Auto Expo 2020 GWM Ora R1 - फोटो : संदीप

बैटरी और रेंज 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Great Wall Motors अपनी इलेक्ट्रिक कार R1 को Ora EV सब-ब्रांड के तहत बेचता है। ORA (Open, Reliable and Alternative) यानी उन्मुक्त, विश्वसनीय और वैकल्पिक। कंपनी ने इसे ऑल इलेक्ट्रिक ME प्लेफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें 33kWh का लीथियम आयन बैटरी पैक और 33kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि R1 को फुल चार्जिंग के बाद 351 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन

3 of 6
Ora R1 Interiors - फोटो : Social Media

फीचर्स 
Ora R1 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के साथ कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा। जिसे 'हेलो ओरा' कह कर एक्टिवेट किया जा सकता है। चीन में इस कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 

4 of 6
ORA R1 Electric Car - फोटो : Social Media

लॉन्चिंग 
Great Wall Motors ने एलान कर दिया है कि वह भारतीय बाजार में अपने ब्रांड Haval को अगले साल 2021 में लॉन्च कर देगी। इसके बाद कंपनी इलेक्ट्रिक कार के अपने सब-ब्रांड GWM EV को उतारेगी। चीन की इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारत में अपनी परियोजना के लिए 1 बिलियन डॉलर (करीब 7,123 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। 

विज्ञापन

5 of 6
Ora R1 Back - फोटो : Social Media

कीमत 
Ora R1 को जो बात सबसे लोकप्रिय बना सकती है वो है इसकी कीमत। कंपनी चीन में इलेक्ट्रिक कार R1 को 59,800 युआन (6.15 लाख रुपये) में बेचती है। अब इस बात पर नजरें टिकी हुई हैं कि Great Wall Motors इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में किस कीमत पर लॉन्च करेगी। कार की कीमत को भारतीय बाजार के लिए कम रखने के लिए कंपनी इस कार का निर्माण भारत में कर सकती है। चीन की इस कार निर्माता कंपनी पहले ही एलान कर चुकी है कि वो भारत में अपने कार्यों के लिए भारत के तालेगांव में General Motors की कंपनी का अधिग्रहण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ORA R1

मुकाबला 
Great Wall Motors की इस का भारत में मुकाबला Tata Motors की Tata Nexon EV, Hyundai की Kona और MG motor की MG ZS EV इलेक्ट्रिक कारों से होगा। जहां 23.72 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली Hyundai Kona सिंगल चार्ज में 450 किमी तक चलती है, तो 20.88 लाख रुपये की कीमत वाली MG ZS EV सिंगल चार्जिंग में 340 किमी तक की दूरी तय करती है। वहीं 13.99 लाख रुपये की कीमत वाली टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 312 किमी तक की दूरी तय करती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें