फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी रहस्यमय जगह, जहां धरती के साथ-साथ आसमान से भी बरसती है 'आग'

Sun, 05 Apr 2020 04:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें किसी न किसी वजह से रहस्यमय माना जाता है। एक ऐसी ही जगह उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया में है, जिसका एक हिस्सा इरीट्रिया से भी मिलता है। ये ऐसी जगह है, जहां धरती के अंदर भी आग लगी हुई और आसमान से भी 'आग' ही बरसती है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप धरती पर नहीं बल्कि किसी दूसरे ग्रह पर पहुंच गए हों। सचमुच यह बेहद ही रहस्यमय और चकित कर देने वाली जगह है। 
विज्ञापन

2 of 5
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : Social media
इस जगह को 'डानाकिल डिप्रेशन' के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे गर्म जगह होने के साथ-साथ सबसे सूखी और धरती पर सबसे नीची जगह भी है। सालों भर यहां का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है। बारिश तो यहां बस नाममात्र की होती है। सालभर में मुश्किल से यहां 100 से 200 मिलीमीटर ही बारिश होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : Social media
इस जगह की सबसे खास और रहस्यमय बात ये है कि यहां पर तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स मिलती हैं। ये वो प्लेटें हैं, जिन पर हमारे महाद्वीप और महासागर टिके हुए हैं। हालांकि ये प्लेटें हर साल एक से दो सेंटीमीटर एक दूसरे से दूर जा रही हैं। दरअसल, धरती के अंदर इतनी उथल-पुथल मची हुई है कि अक्सर अंदर की आग बाहर निकल आती है। पिघला हुआ लावा यहां बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। यहां बहुत सारे ज्वालामुखी भी हैं, जो तापमान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

4 of 5
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : Social media
धरती के अंदर लगी आग की वजह से 'डानाकिल डिप्रेशन' में गर्म पानी के कई सोते और झरने हैं। हालांकि यहां इतनी भयंकर गर्मी ही पड़ती है कि कई जगहों पर पानी जमीन से बाहर निकलते ही पलभर में सूख जाते हैं। इस वजह से यहां नमक की कई खदानें हैं। ये नमक ही यहां रहने वाले लोगों की रोजी-रोटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : Social media
माना जाता है कि लाखों साल बाद 'डानाकिल डिप्रेशन' एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो जाएगा और यहां समुद्र का पानी भर जाएगा। हालांकि तब तक धरती पर और क्या-क्या हो, कोई नहीं जानता, लेकिन इतना तो तय है कि जिस रफ्तार से पृथ्वी पर तापमान बढ़ता जा रहा है, सैकड़ों साल बाद शायद 'डानाकिल डिप्रेशन' रहने लायक जगह ही ना बचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें