फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 7000 करोड़ का निवेश करेगी Great wall Motors, 3000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 09 Feb 2020 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Great Wall Motors Haval - फोटो : अमर उजाला
Auto Expo 2020 में चीन की कार निर्माता कंपनी Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) ने पहली बार भारत में अपनी गाड़ियां पेश की है। इसके  साथ ही ग्रेट वाल मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री की है। ऑटो एक्सपो में ग्रेट वॉल मोटर्स के अपनी Haval SUV से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

2 of 6
GWM Haval H6 SUV Rear - फोटो : Social Media
Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) मोटर शो से भारत में एंट्री कर रही चीन की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Great wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) अपने इंटेलिजेंट और नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी से लैस वाहनों से दर्शकों का ध्यान खींच रही है। कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में भारत में 7 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इससे 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह बात कंपनी के योजना और नीति निदेशक कौशिक गांगुली ने कही। 
विज्ञापन

3 of 6
GWM Haval H6 SUV Front - फोटो : Social Media
कंपनी के पवेलियन में प्रदर्शित ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक से लैस कार ड्राइवर के सोचने और बताने पर काम करती है। इस तकनीक के लिए कंपनी द्वारा सात देशों में बनाए गए अलग-अलग अनुसंधान केंद्रों में व्यापक शोध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑटोमेशन तकनीक कार का अनुभव करने के लिए  बड़ी संख्या में लोग पवेलियन पर पहुंच रहे हैं। इससे वह खुश हैं। 

4 of 6
Great Wall Motors Haval H6 SUV - फोटो : IBtimes (सांकेतिक)
उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस वाहनों में हावेल, ग्रेट वॉल ईवी और ग्रेट वॉल पिकअप ब्रांड आते हैं। वहीं, कंपनी हाइड्रोजन ईंधन पर आधारित वाहनों के विकास में लगी है। बताया कि प्रथम चरण में हम भारत में दो ब्रांड हावेल और ग्रेट वॉल ईवी लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Auto Expo 2020 GWM Ora R1 - फोटो : GWM
 लेकिन सिर्फ कंपनी के एसयूवी ने अपनी ओर ध्यान नहीं खींचा है बल्कि ऑटो एक्सपो में Great Wall Motors के पैवेलियन में एक इलेक्ट्रिक कार Ora R1 मौजूद है जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। Ora R1 को दुनिया की सबसे सस्ती इल्केट्रिक कार कहा जाता है। कंपनी ने इसे ऑल इलेक्ट्रिक ME प्लेफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें 33kWh का लीथियम आयन बैटरी पैक और 33kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि R1 को फुल चार्जिंग के बाद 351 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Auto Expo 2020 GWM Ora R1 - फोटो : संदीप
Great Wall Motors ने एलान कर दिया है कि वह भारतीय बाजार में अपने ब्रांड Haval को अगले साल 2021 में लॉन्च कर देगी। इसके बाद कंपनी इलेक्ट्रिक कार के अपने सब-ब्रांड GWM EV को उतारेगी। चीन की इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारत में अपनी परियोजना के लिए 1 बिलियन डॉलर (करीब 7,123 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें