Ford India (फोर्ड इंडिया) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप हैचबैक कार Ford Figo (फोर्ड फीगो) के दो नए ऑटोमैटिक वेरिएंट्स लॉन्च किए थे। छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ नई फिगो ऑटोमैटिक लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद, फोर्ड अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Aspire (एस्पायर) में भी इसी गियरबॉक्स का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एस्पायर में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन लगभग एक साल पहले बंद कर दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक फोर्ड अब फोर्ड एस्पायर के पेट्रोल इंजन वेरिएंट को नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च कर सकती है। फोर्ड एस्पायर में भी उसी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है जो कि फोर्ड फिगो में दिया गया था। यह इंजन 95 bhp का पावर और 119 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे बंद किए जाने से पहले कंपनी फोर्ड एस्पायर के 1.5-लीटर पेट्रोल वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प की पेशकश करती थी।
विज्ञापन
2 of 5
Ford Figo Automatic
- फोटो : Ford India
फोर्ड फिगो
फिगो ऑटोमेटिक को कंपनी ने दो ट्रिम्स - टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस में पेश किया था। नई फिगो ऑटोमैटिक में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ पेश किया गया है। यह बीएस-6 कंप्लायंट 3-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। नए वेरिएंट, बेहतर वैल्यू फॉर मनी के साथ कंपैक्ट कार सेगमेंट में परफॉर्मेंस लीडर बने हुए हैं और 96 PS का पावर और 119 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। नई फिगो ऑटोमैटिक में स्पोर्ट मोड दिया गया है। इसमें ज्यादा फास्ट गियर शिफ्टिंग के साथ ही पहले से बेहतर रिस्पांस मिलता है। इसके साथ ही सेलेक्ट शिफ्ट फंक्शन की मदद से चालक गियर को मैनुअली भी बदल सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Ford Aspire
- फोटो : Ford India
ज्यादा माइलेज
फोर्ड फिगो की तरह ही एस्पायर के डीजल वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश करने की संभावना है। 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन, जो फिगो, फ्रीस्टाइल और इकोस्पोर्ट को भी पावर देता है, 99 bhp का पावर और 215 Nm का पीक टॉर्क करता है। फोर्ड का दावा है कि फिगो ऑटोमेटिक कार 16 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। ऐसा माना जा रहा है कि एस्पायर सेडान कार भी इतना ही माइलेज देगी।
4 of 5
Ford Aspire
- फोटो : Ford India
कीमत
भारतीय बाजार में इस समय एस्पायर सेडान टाइटेनियम वेरिएंट 7.27 लाख की शुरुआती कीमत में आती है। जबकि इसके टॉप-स्पेक टाइटेनियम प्लस वेरिएंट की कीमत 7.62 लाख रुपये तक जाती है। एस्पायर में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल किए जाने के बाद इसकी कीमत एक लाख रुपये तक बढ़ सकती है।
फीचर्स और मुकाबला
फोर्ड एस्पायर सेडान में 7-इंच टचस्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, पुश बटन स्टार्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एम्बेडेड नेविगेशन, कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। लॉन्चिंग के बाद फोर्ड एस्पायर का ऑटोमैटिक वर्जन का मुकाबला सेगमेंट में समान ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आनेवाली अन्य सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारों Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर), Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Tata Tigor (टाटा टिगोर) और Honda Amaze (होंडा अमेज) जैसी कारों से होगा।