फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर चलती गाड़ी से पुलिस 'चाबी' निकाले तो क्या कर सकते हैं आप?

Sat, 29 Feb 2020 02:55 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Traffic Police - फोटो : Amar Ujala
ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस लोगों का चालान काटती है। ऐसे में जब से नया मोटर व्हीकल एक्ट देश भर में लागू हुआ है, तब से लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर ज्यादा गंभीरता आ गई है। पहले के मुकाबले लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में डर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रैफिक चालान की राशि में आई भारी बढ़ोतरी है। हालांकि, इस डर का कई जगहों पर गलत फायदा उठाया जा रहा है। ऐसे में कई लोगों की शिकायत है कि जब से नया ट्रैफिक नियम लागू हुआ है तब से एक जूनियर पुलिसवाले से लेकर एक हवलदार तक लोगों को रोकते दिखाई दे रहे हैं। लोगों की यह भी शिकायत है कि कई बार पुलिसकर्मी या फिर खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनके साथ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं। ऐसे में कई बार पुलिकर्मियों की तरफ से चलती गाड़ी से चाबी निकाल दी जाती है या फिर सड़क पर रोक कर धमकाया जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब आपको डरने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या चलती गाड़ी से चाबी निकाला जा सकता है या नहीं? इसके अलावा अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको क्या करना चाहिए? डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 6
traffic police jammu challan - फोटो : अमर उजाला

पुलिस क्या नहीं कर सकती?

  • चलती गाड़ी का चाबी नहीं निकाल सकती।
  • गाड़ी को रोकने के लिए चलते वाहन से चालक का हाथ नहीं पकड़ सकती।
  • चार पहिया गाड़ी के सामने अचानक से बैरीकेड्स नहीं लगा सकती।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

आप क्या कर सकते हैं?

पिछले स्लाइड में दी गई बातों में से अगर एक भी चीज आपके साथ होती है, तो आपको सहने की जरुरत नहीं है। आपके साथ हुए बर्ताव की आप शिकायत कर सकते हैं। आप इसकी शिकायत सीनियर ऑफिसर से कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद संबंधित पुलिस या ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो सकती है।

4 of 6
delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला

चालान काटने का नहीं है इन्हें अधिकार

किसी भी चेकिंग प्वाइंट पर अगर आपको सब इंस्पेक्टर स्तर से नीचे का कर्मी चालान काटते दिखे, तो इसकी शिकायत तुरंत करें। दरअसल सब इंस्पेक्टर स्तर के नीचे आने वाले किसी भी सुरक्षाकर्मी को चालान काटने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
Traffic police, meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला

कौन काट सकता है चालान?

किसी भी व्यक्ति का चालान काटने का अधिकार ट्रैफिक पुलिस के अलावा केवल सब इंस्पेक्टर या फिर इससे ऊपर के अधिकारी के पास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
नियमों का पालन करें और डरे नहीं
अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं, तो आपको किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है। अगर आपके साथ किसी भी पुलिसकर्मी की तरफ से गलत बर्ताव किया जा रहा है, तो आपको वहां चालान भरने की जरुरत नहीं है। चालान और अपने साथ हुए बर्ताव के खिलाफ आप कोर्ट में जा सकते हैं। यहां बता दें कि ट्रैफिक चालान को लेकर चलने वाली कोर्ट में मामले का निपटारा एक दिन में ही हो जाता है। ऐसे में आपको न तो डरने की जरुरत और न ही सहने की।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें