फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fisker Ocean: फिस्कर की पहली इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, 563 किमी की रेंज के साथ Tesla को देगी चुनौती

Mon, 22 Nov 2021 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई नए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अपने नए इलेक्ट्रिक उत्पादन पेश कर रहे हैं। इनमें से एक Fisker है जो कुछ रोमांचक उत्पादों को लाने का वादा करता है।
विज्ञापन
1 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई नए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स पेश कर रहे हैं। इनमें से एक Fisker है जो कुछ रोमांचक उत्पादों को लाने का वादा करता है। अमेरिकी ईवी स्टार्टअप ने Los Angeles Auto Show 2021 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ocean SUV से पर्दा उठाया है। EV निर्माता का दावा है कि Fisker Ocean इलेक्ट्रिक SUV बेहतर ड्राइविंग रेंज के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y को चुनौती देगी।

कब शुरू होगा उत्पादन
कंपनी के मुताबिक वह Fisker Ocean इलेक्ट्रिक एसयूवी का नवंबर 2022 में उत्पादन शुरू करेगी। इसके साथ ही Fisker Ocean इलेक्ट्रिक एसयूवी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में टेस्ला के दबदबे को चुनौती देने में Lucid के इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ खड़ी नजर आएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
टेस्ला से ज्यादा होगी रेंज
Fisker का दावा है कि उसकी Ocean SUV का टॉप मॉडल एक्सट्रीम एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 563 किमी की रेंज देगी। जबकि Ocean SUV का अन्य मॉडल अल्ट्रा सिंगल चार्ज में 547 किमी की रेंज देगी। वहीं, इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y एक बार फुल चार्जिंग पर 531 किमी की दूरी तय करती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
तीनों वेरिएंट्स की रेंज
Fisker Ocean इलेक्ट्रिक एसयूवी तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। Extreme (एक्सट्रीम) और Ultra (अल्ट्रा) निकेल-आधारित बैटरी का इस्तेमाल करने वाले हाई-रेंज मॉडल होंगे। जबकि बेस वेरिएंट Sport (स्पोर्ट) में आयरन-आधारित बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। Ocean Sport मॉडल एक बार फुल चार्जिंग पर 402 किमी की रेंज देती है। 

4 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
लुक और डिजाइन
Fisker Ocean हाई-रेंज मॉडल्स में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। Fisker Ocean एसयूवी का एक्सटीरियर लुक काफी मस्कुलर है। इसमें बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। इसकी LED DRL से लैस शार्प और पतली हेडलाइट इसे अग्रेसिव लुक देती हैं। कंपनी ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ओशन एसयूवी के पूरे इंटीरियर को रीसाइकिल चीजों से बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
अनोखे फीचर्स
यह एसयूवी एक स्टाइलिश डिजाइन और कई अनोखे फीचर्स के साथ आती हैं। इसमें मौजूद 17.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले वर्टिकली सेट किया गया है। जिसे एक बटन को दबाकर हॉरिजॉन्टल पोजीशन में घुमाया जा सकता है। कंपनी ने इस फीचर का नाम "हॉलीवुड मोड" रखा है। ओशन एक्सट्रीम, इलेक्ट्रिक एसवाईवी के टॉप ट्रिम में एक सोलर रूफ मिलता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह हर साल 3,218 की किमी ड्राइविंग रेंज मुहैया कराएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
कार से घर होगा रौशन
Fisker का यह भी दावा है कि उसकी Ocean एसयूवी की रेंज किसी भी आपात स्थिति में मालिक के घर को बिजली देने में सक्षम होगी और साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को भी चार्ज करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
कितनी है कीमत
Fisker Ocean ई-एसयूवी के Extreme वेरिएंट की कीमत 68,999 डॉलर (51.33 लाख रुपये) है, जबकि Ocean Ultra की कीमत 49,999 डॉलर (37.20 लाख रुपये) है। वहीं बेस वेरिएंट ओशन स्पोर्ट की कीमत 37,499 डॉलर (करीब 27.9 लाख रुपये) है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें