FAME India Scheme (फेम इंडिया योजना) के तहत केंद्र सरकार ने 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 62 शहरों में Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) के लिये 2,636 चार्जिंग स्टेशन लगाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री Prakash Javdekar (प्रकाश जावड़ेकर) ने शुक्रवार को कहा कि इससे उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की धारणा मजबूत होगी तथा बुनियादी संरचना के अभाव के कारण हिचक रही कंपनियां नये मॉडल उतारने को प्रोत्साहित होंगी।
विज्ञापन
2 of 5
Electric car charging
- फोटो : Google
क्या होगा फायदा
Department of Heavy Industries (भारी उद्योग विभाग) ने FAME India Scheme के दूसरे चरण के तहत चार्जिंग स्टेशन लगाने में प्रोत्साहन का लाभ उठाने के लिये निकायों से निविदाएं मंगायी थी, ताकि विभिन्न शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाकर इलेक्ट्रिक व्हीक्लस के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बने। भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय ने कहा, "इन सभी चार्जिंग स्टेशनों के लग जाने से चयनित शहरों में से अधिकांश में 4x4 किलोमीटर के प्रत्येक ग्रिड में कम से कम एक स्टेशन उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है।"
विज्ञापन
3 of 5
electric car (सांकेतिक तस्वीर)
इन राज्यों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
FAME India Scheme के दूसरे फेज के तहत महाराष्ट्र में 317, आंध्र प्रदेश में 266, तमिलनाडु में 256, गुजरात में 228, राजस्थान में 205, उत्तर प्रदेश में 207, कर्नाटक में 172, मध्यप्रदेश में 159, पश्चिम बंगाल में 141, तेलंगाना में 138, केरल में 131, दिल्ली में 72, चंडीगढ़ में 70, हरियाणा में 50, मेघालय में 40, बिहार में 37, सिक्किम में 29, जम्मू, श्रीनगर और छत्तीसगढ़ में 25-25, असम में 20, ओडिशा में 18 तथा उत्तराखंड, पुदुचेरी और हिमाचल प्रदेश में 10-10 स्टेशन लगाये जाने वाले हैं।
4 of 5
Electric Vehicle Charging Station
चयन के बाद मिलेगा आवंटन पत्र
चयनित निकायों को चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिये जमीन की उपलब्धता, संबंधित नगर निगमों, बिजली वितरण कंपनियों, पेट्रोलियम कंपनियों के साथ आवश्यक समझौते होने के बाद आवंटन पत्र चरणों में जारी किये जायेंगे।