पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने सीधे आम आदमी की जेब पर असर डाला है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और पर्यावरण को देखते हुए ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप पेट्रोल और डीजल के बेवजह खर्चे से बचे रहते हैं और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता। इसके बावजूद भी कई लोग ऐसे लोग हैं जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। वाहन खरीदने से पहले लोग कई बार सोचते हैं कि पेट्रोल और इलेक्ट्रिक में से कौन सा वाहन खरीदें। अगर आप भी कोई स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हो सकता है कि आप भी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर थोड़े बहुत कंफ्यूज होंगे। अगर हां, तो अब आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस रिपोर्ट में हम पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर के बीच तुलना कर रहे हैं। इसके बाद आप आसानी से निर्णय ले सकते हैं कि दोनों में से आपको कौन सा स्कूटर लेना है। तो चलिए शुरू करते हैं...