फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने खरीदी करोड़ों की एसयूवी, इन फिल्मी हस्तियों के पास भी है यह कार

Tue, 09 Apr 2019 05:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kylie Jenner Mercedes AMG G63
हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को प्रीमियम एसयूवी मर्सिडीज-एएमजी जी63 चलाते देखे गया। हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और अभिनेत्री काइली जेनर के पास भी यही एसयूवी है। वहीं बॉलीवुड में भी कई ऐसे हस्तियां हैं, जो इस एसयूवी के मुरीद हैं। आइए जानते हैं इस फेहरिस्त में कौन-कौन हस्तियां शामिल हैं...
 
विज्ञापन

रणबीर कपूर

2 of 7
Ranbir kapoor Mercedes AMG G63
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के गैराज में भी सफेद रंग की मर्सिडीज-एएमजी जी63 शोभा बढ़ा रही है। हालांकि उनके पास इसका पुराना मॉडल है, जिसमें 5.5 लीटर का वी8 बाइ-टर्बो पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 544 बीएचपी की पावर और 760 एनएम का टॉर्क देता है। रणबीर के पास इसके अलावा ऑडी आर8 सुपरकार और लग्जरी रैंज रोवर भी है।
 
विज्ञापन

पवन कल्याण

3 of 7
Pawan kalyan Mercedes AMG G63
तेलगु एक्टर से राजनेता बने पवन कल्याण उन हस्तियों में शामिल हैं, जिनके पास मर्सिडीज जी-वैगन है। उनके पास भी रणबीर की तरह सफेद रंग में यह एसयूवी है। हालंकि उनके पास जी55 एएमजी मॉडल है, जो एएमजी जी63 से पहले का है। जी55 में 5.5 लीटर का वी8 इंजन लगा है, जो 507 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है।
 

जिमी शेरगिल

4 of 7
Jimmy Shergill Mercedes AMG G63
इस कड़ी में अगला नाम है बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल का, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी  के लिए जाने जाते हैं। जिमी के पास भी सफेद रंग की मर्सिडीज-एएमजी जी63 एसयूवी है, जो उन्होंने 2016 में खरीदी थी। जिसके लिए उन्होंने 2.19 करोड़ रुपये चुकाए थे। उनके पास वहीं वर्जन है, जो रणबीर कपूर के पास है। इसमें 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 5.5 लीटर का वी8 बाइ-टर्बो पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 544 बीएचपी की पावर और 760 एनएम का टॉर्क देता है।  
 
विज्ञापन

अखिल अक्किनेनी

5 of 7
Akhil Akkineni Mercedes AMG G63
तेलगु सुपरस्टार नागार्जुन के सपुत्र और टॉलीवुड एक्टर अखिल अक्किनेनी भी इन हस्तियों में शामिल हैं। अखिल के पास भी मर्सिडीज-एएमजी जी63 एसयूवी है, जो काले रंग में है उन्होंने 2016 में खरीदी थी। पवन कल्याण के बाद तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में वे अकेले स्टार हैं, जो इस शानदार एसयूवी के मालिक हैं।
 
विज्ञापन

अनंत अंबानी

6 of 7
Anant Ambani Mercedes AMG G63
देश की सबसे महंगी एसयूवी अंबानी परिवार के पास न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अंनत अंबानी के कार कलेक्शन में मर्सिडीज-एएमजी जी63 एसयूवी भी शामिल है। हालांकि उन्हें कभी इसे चलाते हुए नहीं देखा गया, शायद उनके पास इतना बड़ा कार कलेक्शन है कि एएमजी जी63 का नंबर यदा-कदा ही आता हो। हाल ही में उनके सिक्योरिटी गार्ड्स को रेंज रोवर का इस्तेमाल करते देखा गया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पंड्या

7 of 7
Hardik Pandya Mercedes AMG G63
वहीं इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम हार्दिक पंड्या का है। उन्होंने हाल ही में जी63 का लेटेस्ट मॉडल खरीदा है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा पॉवरफुल है। लेटेस्ट मर्सिडीज-एएमजी जी63 को अक्टूबर 2018 में लांच किया गया था और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपये है। हार्दिक के पास पैलेडियम सिल्वर मैटेलिक रंग की जी63 है, जो भारत में मौजूद एसयूवी से अलग है। नई मर्सिडीज-एएमजी जी63 में 4.0 लीटर का बाइ-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 585 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह मात्र 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें