फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने खरीदी भारत की सबसे महंगी एमपीवी कार, 180 डिग्री तक घूम जाती हैं सीटें

Tue, 09 Apr 2019 04:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Amitabh Bachchan BMW mini cooper
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कारों से प्यार जगजाहिर है। उनके पास लैंड रोवर रैंज रोवर ऑटोबॉयोग्राफी, रॉल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और बेंतले कॉन्टेंसटल जीटी जैसी शानदार कारें हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपनी कारों को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने देश की सबसे महंगी मल्टी पर्पज व्हीकल यानी एमपीवी खरीदी है। यह एमपीवी पूरी दुनिया में अपने लग्जरी इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए फेमस है।
 
विज्ञापन

हाल ही में खरीदी है मर्सिडीज बेंज V-Class

2 of 7
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class
असल में अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी है। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लान्च हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी भारत में कीमत 68.4 लाख रुपये है। वहीं मर्सिडीज बेंज V-Class की डिलिवरी लेने अमिताभ खुद आए और कार के फ्रंट में खड़े होकर तस्वीरें खिचवाईं। V-Class के लग्जरी फीचर्स के चलते ही इसे एमपीवी सेगमेंट की एस-क्लास कहा जाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 7
AMITABH BACHAN Rolls Royce Ghost
इससे पहले अमिताभ ने इसी साल मार्च में अपनी रॉल्स रॉयस घोस्ट 6 को एक बिजनेसमैन को बेचा था। अमिताभ ने फैंटम को 3.5 करोड़ रुपये में मैसूर के बिजनेसमैन रुमान खान को बेची थी। फैंटम 6 -सीरीज के ये शानदार लग्जरी कार अमिताभ बच्चन के पास 2007 से थी।
 

V-Class के दो वैरियंट

4 of 7
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class
भारत में मर्सिडीज बेंज V-Class के दो वैरियंट आते हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज V-Class Exclusive और V-Class Ecpression हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि सीनियर बच्चन ने कौन सी वी-क्लास खरीदी है। V-Class Expression Long wheelbase की एक्स-शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपए और टॉप एंड V-Class Exclusive Extra Long wheelbase की कीमत 81.90 लाख रुपए है।   
 
विज्ञापन

लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें

5 of 7
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class
भारत में V-Class की यह तीसरी पीढ़ी की कार है। इसके लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें आती हैं, जबकि एक्स्ट्रा लान्ग वर्जन में 7 लोग बैठ सकते हैं। लग्जरी होने की वजह से लग्जरी होटल्स में यह कार अक्सर दिखाई देती है। इस कार में आम कारों की तरह फ्रंट डोर दिए गए हैं, जबकि पीछे की सीटों पर स्लाइडिंग डोर को शिफ्ट करके ही बैठा जा सकता है।
 
विज्ञापन

V-Class की सीटों को 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं

6 of 7
Mercedes Benz V Class interior
V-Class में कई हाइ-एंड फीचर दिए गए हैं, इसकी बीच वाली सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है और पीछे के यात्रियों से वार्तालाप किया जा सकता है। यह कार बिजनेसमैन और सेलेब्रिटिज के लिए बिल्कुल परफेक्ट कारो में से एक है। वहीं इसका दूसरा फीचर है एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम, जो केबिन की लाइट्स के हिसाब से कार का एंबिएंस बदल जाता है। इसमें मर्सिडीज ऑडियो 20 इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है, जिसमें नेविगेशन और मल्टीमीडिया जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, अटेंशन असिस्ट, क्रासविंड असिस्ट, कोलिजन प्रीवेंशन असिस्ट, हेंडलैंप असिस्ट, टायरप्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, 360 डिग्री कैमरा, लेन असिस्ट और एक्टिव पार्क असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

V-Class में 2.1 लीटर का बीएस-6 डीजल इंजन

7 of 7
amitabh bachchan range rover
वहीं V-Class में 2.1 लीटर का बीएस-6 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 163 पीएस की पावर और 380 एनएम का टार्क देता है। इसमें 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं यह एमपीवी मात्र 10.9 सेकंड्स में 100 किमी, प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अभी तक भारत में वी-क्लास के मुकाबले वाली कोई कार नहीं बनी है। हालांकि खबरें हैं टोयोटा जल्द ही वी-क्लास को टक्कर देने के लिए अपनी Alphard  एमपीवी को लांच कर सकती है।        
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें