फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Kicks पड़ेगी Hyundai Creta, Maruti S-Cross पर भारी ! कीमत-फीचरों में है बेजोड़

Mon, 07 Jan 2019 07:47 PM IST
अमित मंडल ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nissan Kicks vs Hyundai Creta vs Marti S-Cross
जापान की फेमस कार निर्माता कंपनी निसान की मच अवेटेड कार सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Kicks की लॉन्चिंग 22 जनवरी को होनी है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। मात्र 25 हजार रुपए देकर निसान की नई कॉन्पैक्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू की जा सकती है। निसान किक्स की टक्कर Hyundai Creta और Maruti S-Cross से है। वहीं आने वाली किआ की नई एसयूवी की भी किक्स से कड़ी टक्कर होगी। जानते हैं निसान की किक्स कैसे देगी दूसरी कारों को टक्कर...
विज्ञापन

डाइमेंशंस

2 of 6
Nissan Kicks
निसान किक्स की लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। जबकि इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। इस मामले में किक्स मारुति की एस-क्रॉस और हुंडई की क्रेटा को मात देती नजर आती है। वहीं हुंडई क्रेटा का व्हीलबेस 2590 एमएम है, जो किक्स से थोड़ा ज्यादा है। 
Comparision Between Nissan Kicks vs Hyundai Creta vs Maruti S-Cross
 

Nissan Kicks

 

Hyundai Creta

 
Maruti S-Cross

Length

 
4384mm 4270mm 4300mm

Width

 

1813mm

 
1780mm

1785mm

 

Height

 
1656mm 1665mm 1595mm
Wheelbase

2673mm

 

2590mm

 

2600mm

 
Ground Clearence 201mm 198mm 180mm
 
विज्ञापन

डीजल इंजन

3 of 6
Maruti S-Cross Facelift vs Hyundai Creta
निसान किक्स के इंजन की बात करें, तो किक्स में एच4के 1.5 लीटर 1498 सीसी का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106 पीएस की पॉवर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि किक्स में के9के 1.5 लीटर 1461 सीसी का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 110 पीएस की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि क्रेटा में 1396 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 90 पीएस की पॉवर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। हुंडई क्रेटा 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में आती है। क्रेटा का डीजल वैरियंट 21.38 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।
 

Nissan Kicks

Hyundai Creta

Maruti S-Cross

Engine

1.5-litre

1.4-litre/1.6-litre

1.3-litre

Power

110PS

90PS/128PS

90PS

Torque

240Nm

220Nm/260Nm

200Nm

Transmission

6-MT

6-MT/AT (1.6L)

5-MT

 
 

पेट्रोल इंजन

4 of 6
Nissan kicks
किक्स का पेट्रोल वैरियंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ आएगा, जबकि डीजल वैरियंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प रहेगा। हालांकि अभी तक निसान ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस्स ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी या नहीं। वहीं हुंडई क्रेटा में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 123 पीएस की पॉवर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। क्रेटा का पेट्रोल वैरियंट 15.29 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
 

Nissan Kicks

Hyundai Creta

Engine

1.5-litre

1.6-litre

Power

106PS

123PS

Torque

142Nm

151Nm

Transmission

5-MT

6-MT/AT

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर

5 of 6
Nissan Kicks brochure leaks - फोटो : Auto Tech India
निसान किक्स में चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जिसका 360 डिग्री व्यू डैशबोर्ड पर लगी 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखा जा सकता है। महिन्द्रा अल्टूरस जी4 में कंपनी ने यह फीचर दिया है। 30 लाख से ज्यादा महंगी गाड़ियों में ही यह फीचर मिलता है। इसके अलावा किक्स में 4 एयरबैग, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। किक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 एनएम है, जो इस सैगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा इस सैजमेंट में पहली बार एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील, 100 किग्रा लोडिंग कैपेसिटी के साथ रूफ रेल और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
वहीं क्रेटा में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, 17 इंच अलॉय व्हील, ऑटो एसी, रिवर्स कैमरा और लैदर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं मारुकि एस-क्रॉस में भी फ्रंट में 2 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, 16 इंच अलॉय व्हील, फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रैक्स, ऑटो एसी, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

6 of 6
Nissan kicks
निसान ने हालांकि अभी तक किक्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे बेस वैरियंट की कीमत 9.2 लाख से लेकर 14 लाख रुपए तक हो सकती है। वहीं क्रेटा की कीमत 9.5 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 15 लाख तक जाती है। जबकि मारुति एस-क्रॉस की कीमत 8.85 लाख रुपए से शुरू होकर 11.45 लाख रुपए तक है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें