फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में इन कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट

Mon, 06 Mar 2017 03:47 PM IST
amarujala.com-Written By: अमित द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 15
कार पर छूट ऑफर
अगर आप इस महीने कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें इन कारों पर आपको डिस्काउंट मिल सकता है। गाड़ियों की गिरती बिक्री को संभालने के लिए कंपनियां डिस्काउंट निकालती हैं। नोटबंदी के वजह से बहुत से कार मॉडलों की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। हालांकि अब बहुत कुछ स्थिति सुधर चुकी है फिर भी कंपनियां अपनी उन गाड़ियों की बिक्री पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं जिनकी बिक्री में कमी आई है। अगर आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये कारें आपको सस्ते में मिल सकती हैं, तो आइए बताते हैं उन कार मॉडलों के बारे में जिन पर डिस्काउंट चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 15
फिएट पुंटो ईवो 
फिएट पुंटो ईवो 
शानदार गुणवत्ता और बढ़िया इंजिनियरिंग से सुसज्जित इस कार को हाल ही में कंपनी बड़े अपडेट के साथ बाजार में उतारा था। लेकिन आफ्टर सेल सर्विस की कमी के कारण इस कार को वह रिस्पॉंस बाजार से नहीं मिला जिसकी उम्मीद फिएट कर रही थी। लेकिन यह एक ऐसी कार है जिसकी इंजीनियरिंग पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता। अगर आप फिएट के फैन हैं तो इस कार को खरीदने पर आपको 75000 रुपये का छूट मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 15
मारूति ऑल्टो 800 - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
मारूति ऑल्टो 800
क्विड के बाजार में आने के बाद इस कार की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। हाल ही में कंपनी ने इसे अपडेट किया है। अब यह नए पेंट शेड के साथ आती है। इसके कुछ वेरिएंट पर मारूति सुजुकी 45000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अभी भी मजबूत सर्विस नेटवर्क के वजह से यह एक शानदार वैल्यू फॉर मनी कार बनी हुई है। 

4 of 15
मारूति सेलारियो  - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
मारूति सेलारियो 
एएमटी के वजह से लोकप्रिय इस कार पर भी मारूति 45000 रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 20 हजार रुपये का कैश बैक और एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त 25000 रुपये तक का डिस्काउंट इस कार पर मिल रहा है। सेलेरियो सीएनजी और एएमटी पर 40000 और 15000 रुपये की छूट क्रमशः मिल रही है। 
विज्ञापन

5 of 15
रेनो स्काला - फोटो : Renault India
रेनो स्काला
इस सेडान कार पर भारी डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। वर्ना और सिटी के वर्ग में यह भी एक विकल्प है। यह एक स्टाइलिश कार है लेकिन अब इस पर कंपनी 90000 रुपये का छूट ऑफर कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 15
फिएट लीनिया 
फिएट लीनिया 
हौंडा सिटी, निसान सनी और हुंडई वर्ना के वर्ग में कंपीट कर रही लीनिया अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इस पर मौजूदा समय में कंपनी 80000 रुपये तक का ऑफर दे रही है। यह ऑफर कंपनी के ज्यादातर डीलरशिप पर मौजूद है। 
विज्ञापन

7 of 15
पुरानी हौंडा सिटी - फोटो : Honda Cars India
पुरानी हौंडा सिटी
14 फरवरी को हौंडा ने भले ही नई सिटी को बाजार में उतार दिया हो लेकिन अभी भी बहुत सारी सिटी की पुरानी इंवेंटरी कंपनी के पास खड़ी है। अगर आप पुरानी हौंडा सिटी के प्रशंसक हैं तो यह कार आपको मौजूदा समय में 50000 से 75000 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल सकती है। लेकिन यह छूट आपको तभी मिलेगी जब डीलरशिप के पास यह कार उपलब्‍ध होगी। 

8 of 15
मारूति सुजुकी सियाज डीजल 
मारूति सुजुकी सियाज डीजल 
मारूति सुजुकी सियाज डीजल पर भी 60 हजार रुपये तक का छूट कंपनी ऑफर कर रही है। पिछले कुछ महीनों में इस कार ने हौंडा सिटी के बर्चस्व को लगभग पीछे छोड़ दिया है। अब यह कार इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज प्रीमियम सेडान बन चुकी है। 

9 of 15
मारूति स्विफ्ट डिजायर 
मारूति स्विफ्ट डिजायर 
कई नई कारों के आने का असर अब मारूति के इस लोकप्रिय कार मॉडल पर भी पड़ा है। इसकी गिरती सेल को संभालने के लिए मारूति ने इस पर 20 हजार रुपये तक का छूट ऑफर किया है। 

10 of 15
हुंडई सैँटाफे 
हुंडई सैँटाफे 
फार्चूनर, एंडेवर और ट्रेलब्लेजर को एसयूवी सेगमेंट में टक्‍कर दे रही हुंडई की सैंटाफे पर 2.5 लाख रुपये तक का कंपनी छूट दे रही है। अगले साल इस गाड़ी का फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में आने वाला है। लेकिन यह डिस्काउंट भी गाड़ी की उपलब्‍धता पर निर्भर करता है।  

11 of 15
बीएमडब्‍ल्यू एक्स1 
बीएमडब्‍ल्यू एक्स1 
क्यू 3 और मर्सिडीज की जीएलए को कड़ी टक्कर देने वाली इस सेकंड जनरेशन एक्स1 पर कंपनी 3 लाख रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। लेकिन यह छूट भी स्टॉक की उपलब्‍धता पर निर्भर करता है। 

 

12 of 15
हौंडा बीआर-वी पेट्रोल
हौंडा बीआर-वी पेट्रोल
हौंडा की यह छोटी एसयूवी इस वर्ग में पहली सात सीटर कार है। इसका सीधा मुकाबला क्रेटा और डस्टर जैसी कारों से है। लेकिन लॉन्चिंग के बाद इसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पाँस नहीं मिला है। इसकी बिक्री को संभालने के लिए कंपनी इसके पेट्रोल मॉडल पर 1 लाख से 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप थोड़ा और कोशिश करेंगे तो डिस्काउंट की राशि पर और अधिक छूट पा सकते हैं। 

13 of 15
निसान टेरानो 
निसान टेरानो 
इसका फेसलिफ्ट आने वाला है इसीलिए कंपनी पुरानी इंवेंटरी को छूट देकर निकाल रही है। अगर आप इस एसयूवी को पसंद करते हैं तो आपको इस पर 75000 रुपये तक का छूट मिल सकता है। 

14 of 15
टाटा सफारी स्टॉर्म
टाटा सफारी स्टॉर्म
टाटा सफारी स्टॉर्म पर आप इस समय 60000 रुपये तक के छूट का लाभ ले सकते हैं। भारतीय बाजार में यह एसयूवी काफी लोकप्रिय रही है लेकिन नए विकल्पों के आने के बाद इसकी बिक्री पर काफी असर हुआ है। 
 
विज्ञापन

15 of 15
मारूति सुजुकी अर्टिगा
मारूति सुजुकी अर्टिगा
मारूति सुजुकी की लोकप्रियम एमपीवी अर्टिगा पर भी छूट का लाभ अब ग्राहक ले सकते हैं कंपनी इस पर 25000 रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। 

नोटः- यह छूट ऑफर हमने दिल्ली में कंपनियों द्वारा दिए जा रहे विज्ञापनों के आधार पर बनाया है। इसलिए कार खरीदने निकलने से पहले डीलरशिप पर फोन करके गाड़ी की उपलब्‍धता और डिस्काउंट के बारे में पता कर लें साथ ही और बार्गेन करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें