फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपकी कार सुरक्षित है? जानें आपकी कार को Global NCAP सुरक्षा रेटिंग में कितने स्टार मिले

Mon, 16 Nov 2020 07:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 17
Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP
भारतीय कार बाजार में आमतौर पर नई गाड़ी खरीदते वक्त ग्राहक के मन में पहला सवाल होता है- ये कितना माइलेज देती है? कार की ईंधन क्षमता को उसके इंजन परफॉर्मेंस की तुलना में ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन आपकी कार कितनी सुरक्षित है। क्या इस सवाल को आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता देते हैं? दुनियाभर में कारों के क्रैश टेस्ट के लिए मशहूर Global NCAP ने देश की कई कारों पर क्रैश टेस्ट किए और उसके नतीजे बताए। हम आपको बता रहे हैं भारत में किस यात्री वाहन को सुरक्षा रेटिंग के लिहाज से कितना सुरक्षित माना गया है। यहां जानते हैं ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में भारतीय कारों को कितने स्टार मिले हैं। यहां हम आपको 3 स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाली कारों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 17
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Tata Altroz 
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। 

विज्ञापन

3 of 17
Tata Nexon Facelift - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon 
Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है। 

4 of 17
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

Mahindra XUV300 
कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है। 

विज्ञापन

5 of 17
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo 
Mahindra Marazzo एमपीवी सेगमेंट में देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले। 

विज्ञापन

6 of 17
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala

Vitara Brezza 
विटारा ब्रेजा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की यह सबसे सेफ कार है। इस कार को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली। कार को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में 12.51 पॉइंट्स मिले। 

विज्ञापन

7 of 17
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors

Tata Tiago Facelift 
Tata Tiago Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले। 

8 of 17
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors

Tata Tigor Facelift 
Tata Tigor Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले। 

9 of 17
2020 Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Polo 
Volkswagen Polo को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार की रेटिंग दी है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.91 अंक मिले हैं। 

10 of 17
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars

Honda Amaze 
Honda Amaze को  ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली। 

11 of 17
Tata Zest - फोटो : Tata Motors

Tata Zest
Tata Zest को  ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली। 

12 of 17
Toyota Etios  

Toyota Etios  
Toyota Etios को  ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली। 

13 of 17
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda

Honda Jazz 
Honda Jazz को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली। 

14 of 17
Mahindra Scorpio 4X4 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

Mahindra Scorpio 
Mahindra Scorpio के बिना एयरबैग मॉडल को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली। 

15 of 17
Renault Duster - फोटो : Renault

Renault Duster
ग्लोबल NCAP ने Renault Duster को 3 स्टार रेटिंग दी है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 17 में से 9.0 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 17.75 अंक मिले हैं। 

16 of 17
Ford Aspire Facelift

Ford Aspire 
Ford Aspire को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार मिले हैं। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 10.49 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 14.22 अंक मिले। 

विज्ञापन

17 of 17
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Ertiga
मारुति की एमपीवी सेगमेंट की कार Maruti Ertiga को Global NCAP की क्रैश टेस्ट में 3 स्टार मिले हैं। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए भी 3 स्टार की रेटिंग हासिल हुई है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.25 अंक मिले हैं और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.16 अंक मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें