भारतीय कार बाजार में आमतौर पर नई गाड़ी खरीदते वक्त ग्राहक के मन में पहला सवाल होता है- ये कितना माइलेज देती है? कार की ईंधन क्षमता को उसके इंजन परफॉर्मेंस की तुलना में ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन आपकी कार कितनी सुरक्षित है। क्या इस सवाल को आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता देते हैं? दुनियाभर में कारों के क्रैश टेस्ट के लिए मशहूर Global NCAP ने देश की कई कारों पर क्रैश टेस्ट किए और उसके नतीजे बताए। हम आपको बता रहे हैं भारत में किस यात्री वाहन को सुरक्षा रेटिंग के लिहाज से कितना सुरक्षित माना गया है। यहां जानते हैं ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में भारतीय कारों को कितने स्टार मिले हैं। यहां हम आपको 3 स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाली कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 17
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 17
Tata Nexon Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।
4 of 17
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra Website
Mahindra XUV300
कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
5 of 17
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo एमपीवी सेगमेंट में देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले।
विज्ञापन
6 of 17
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Vitara Brezza
विटारा ब्रेजा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की यह सबसे सेफ कार है। इस कार को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली। कार को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में 12.51 पॉइंट्स मिले।
विज्ञापन
7 of 17
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago Facelift
Tata Tiago Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले।
8 of 17
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor Facelift
Tata Tigor Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले।
9 of 17
2020 Volkswagen Polo
- फोटो : Volkswagen
Volkswagen Polo
Volkswagen Polo को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार की रेटिंग दी है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.91 अंक मिले हैं।
10 of 17
Honda Amaze
- फोटो : Honda Cars
Honda Amaze
Honda Amaze को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली।
11 of 17
Tata Zest
- फोटो : Tata Motors
Tata Zest
Tata Zest को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली।
12 of 17
Toyota Etios
Toyota Etios
Toyota Etios को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली।
13 of 17
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
Honda Jazz
Honda Jazz को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली।
Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio के बिना एयरबैग मॉडल को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंगि मिली।
15 of 17
Renault Duster
- फोटो : Renault
Renault Duster
ग्लोबल NCAP ने Renault Duster को 3 स्टार रेटिंग दी है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 17 में से 9.0 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 17.75 अंक मिले हैं।
16 of 17
Ford Aspire Facelift
Ford Aspire
Ford Aspire को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार मिले हैं। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 10.49 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 14.22 अंक मिले।
Maruti Ertiga
मारुति की एमपीवी सेगमेंट की कार Maruti Ertiga को Global NCAP की क्रैश टेस्ट में 3 स्टार मिले हैं। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए भी 3 स्टार की रेटिंग हासिल हुई है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.25 अंक मिले हैं और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.16 अंक मिले हैं।