फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car care Tips: सर्दियों में कार को सुरक्षित रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं आएगी कोई दिक्कत

Tue, 02 Nov 2021 05:39 PM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में सर्दियों के मौसम की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में देश के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में कार को सुरक्षित रखना भी एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है। अक्सर सर्दियों के मौसम में कार के अंदर कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में आपकी कार खराब भी हो सकती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप सर्दियों के मौसम में अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं।

इंजन को करें वार्म अप

सर्दियों के मौसम में अक्सर देखने को मिलता है कि कार काफी ठंडी हो जाती है। ऐसे में कार के इंजन का वार्म करना काफी जरूरी है। इसके लिए आप गाड़ी को चलाने से पहले उसे थोड़ी देर स्टार्ट करके छोड़ दीजिए, ताकि इंजन अच्छे से गर्म हो जाए। ऐसा करने से इंजन के पावर प्लांट के हर कोने में तेल पहुंच जाता है। इसे करने से सर्दियों में आपकी कार बार बार बंद नहीं होती।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टायर की गहराई को समय समय पर करते रहें चेक

सर्दियों के मौसम में अक्सर गीली सड़कों पर टायर के फिसलने की समस्या सामने आती है। ऐसे में कार के टायर को समय समय पर जरूर चेक करना चाहिए। अगर आपके टायर की गहराई 1.6 मिमी से कम है, तो आपको बिना देरी किए उसे चेंज कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हेडलाइट और फॉग लैंप

सर्दियों में एक बड़ी समस्या कोहरे की होती है। ऐसे में ड्राइविंग करते समय काफी दिक्कतों का सामना हमें करना पड़ता है। कोहरे में ड्राइव करते वक्त आपकी हेडलाइट और फॉग लैंप का ठीक होना काफी जरूरी है। अगर आपकी कार की हेडलाइट और फॉग लैंप ठीक नहीं है, तो उसे चेंज करवा लें। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एंटीफ्रीज

हर कार के इंजन में एंटीफ्रीज को इंस्टॉल किया जाता है, ताकि पानी को जमने से रोका जा सके। ये सिस्टम इंजन को जमे हुए पानी से बचाने का काम करता है। वहीं अगर पानी जब इंजन में जम जाता है, तो इसका आपकी गाड़ी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में समय समय पर आपको कार के एंटीफ्रीज सिस्टम को चेक करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें