Renault Kwid
- फोटो : Renault
Renault Kwid के बेस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत
Renault Kwid के बेस वेरिएंट की दिल्ली 2,99,800 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑनरोड कीमत 3,29,835 रुपये है। ऑनरोड कीमत में RTO का 11,992 और इंश्योरेंस का 18,043 रुपये शामिल है।
डाउनपेमेंट के बाद कितने रुपये पर देना होगी EMI?
अगर आप 50000 रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो अब आपको कुल 279835 रुपये पर लोन लेना है।
7 साल के लिए कितना मासिक EMI बनेगा?
अगर आप SBI से कार लोन लेते हैं, तो आपको 7.75 फीसदी का ब्याज देना होगा। ऐसे में अगर आप 7 साल की लोन पर कार को खरादते हैं, तो आपको हर महीने 4,327 रुपये की मासिक EMI देनी पड़ेगी।
प्रतिदिन के हिसाब के कितना आएगा खर्च?
अगर 4,327 रुपये की मासिक EMI को प्रतिदिन के हिसाब से देखें, तो आपको हर रोज मात्र 144.23 रुपये देना होगा।