फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की कीमत में आ रही हैं सनरूफ वाली कारें, इन कारों में मिलेगा ये फीचर

Sat, 04 Apr 2020 06:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Sunroof car
कारों में सनरूफ बेहद लग्जरी फीचर माना जाता है। अभी तक यह फीचर केवल बड़ी लग्जरी सेडान कारों में ही मिलता था। लेकिन अब यह गुजरे जमाने की बात हो गई है। अब ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां बी और सी सेगमेंट की कारों में भी सनरूफ का फीचर देने लगे हैं। यहां जानते हैं कि कौन-कौन सी मास सेगमेंट की कारें सनरूफ फीचर के साथ आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
tata nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Motors ने Nexon XZ + (S) वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दी है। नया Nexon SUV (नेक्सन एसयूवी) पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है जो अब नए BS6 ईंधन मानकों के साथ अपडेटेड है। नेक्सन के इस नए वेरिएंट में ज्यादातर फीचर्स टॉप-एंड मॉडल वाले दिए गए हैं। नए वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ टिल्ट फंक्शन, ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड्स, रियर एसी वेंट्स, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट की-पुश-बटन स्टार्ट और बहुत से फीचर्स दिए गए हैँ। नए Nexon पेट्रोल वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 10.10 लाख रुपये है। जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 11.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम इंडिया है। 
विज्ञापन

3 of 10
2020 Hyundai Verna - फोटो : Social Media
Hyundai Verna
ह्यूंदै पहले से ही कारों में जबरदस्त फीचर्स देने के लिए मशहूर है। Verna (वरना) में यह फीचर दिया गया है। वरना के टॉप एंड वैरियंट में सनरूफ का फीचर उपलब्ध है। अगर देखा जाए, तो वरना इस सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है, जो सनरूफ के साथ आती है। वरना का सनरूफ सेगमेंट 9.5 लाख रुपये से शुरू होती हैं। सनरूफ वरना के डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन के मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन में उपलब्ध है। 

4 of 10
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
Honda WR-V
होंडा डब्ल्यूआर-वी को होंडा सिटी के प्लेटफार्म पर डेवलेप किया गया है। वहीं कीमतें भी उसी हिसाब से रखी गई हैं। Honda WR-V के सनरूफ वाले सेगमेंट की कीमत 9.12 लाख से शुरू होती है। अकेली Honda WR-V ही ऐसी कार है, जो इतनी कीमत में टॉप एंड मॉडल्स में फैक्ट्री फिटेड सनरूफ का फीचर दे रही है। सनरूफ का फीचर डब्ल्यूआर-वी के दोनों पेट्रोल और डीजल वेरियंट में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

5 of 10
Ford EcoSport
Ford Ecosport
तमाम कंपनियों की एसयूवी बाजार में आने बाद भी फोर्ड इकोस्पोर्ट का जलवा बरकरार है। फोर्ड ने इस साल की शुरुआत में इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने कई नए फीचर शामिल किए थे। इन फीचरों में सनरूफ भी शामिल है। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर का ड्रैगन इंजन दिया गया है। सनरूफ फीचर वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 11.37 लाख रुपये से शुरू होती है।   
विज्ञापन

6 of 10
2020 honda city India - फोटो : Social Media
Honda City
होंडा सिटी का सनरूफ वेरिएंट 11.54 लाख रुपये से शुरू होती है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही होंडा सिटी लोगों की फेवरेट रही है। नई होंडा सिटी में कई प्रीमियम फीचर जैसे लेदर सीट और इलेक्ट्रिकली एडस्टेबल सनरूफ का फीचर भी दिया गया है। होंडा सिटी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है, लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

7 of 10
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
ह्यूंदै ने हाल ही में अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी का 2020 Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन लॉन्च किया है। नई क्रेटा के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिले हैं।  नई 2020 Hyundai Creta में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं पुराने मॉडल में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 2020 Hyundai Creta में ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी Blue Link (ब्लूलिंक) दी गई है। Blue Link टेक्नॉलजी में 50 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर मिलेंगे। क्रेटा में सनरूफ वर्जन भी उपलब्ध है। नई ह्यूंदै क्रेटा की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है और 17.20 लाख रुपये तक जाती है।

8 of 10
Mahindra XUV500
Mahindra XUV500
महिंद्रा एक्सयूवी का सनरूफ मॉडल 16.65 लाख रुपये से शुरू होता है। एक्सयूवी 500 में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एंबियंट लाइटिंग, मिरर के नीचे प्रोजेक्शन पडल लैंप्स, लेदर सीट्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे लग्जरी फीचर हैं। एक्सयूवी 500 में फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

9 of 10
skoda superb
Skoda Superb
स्कोडा सुपर्ब भी लग्जरी डी-सैगमेंट की सेडान कार है। इसके सनरूफ वर्जन की कीमत 24.43 लाख से शुरू होती है। सुपर्ब में ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंट, लेदर सीट्स के साथ दरवाजों में अंब्रेला होल्डर भी दिया गया है। पेट्रोल-डीजल वर्जन के टॉपएंड वर्जन में सनरूफ का फीचर दिया गया है। 
विज्ञापन

10 of 10
Kia Carnival MPV Sunroof - फोटो : अमर उजाला
Kia Carnival
Kia Motor India (किआ मोटर इंडिया) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित लग्जरी कार Kia Carnival MPV (किआ कार्निवल एमपीवी) उतार चुकी है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। फीचर्स में मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट एयर प्यूरिफायर, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर भी मिलेंगे। जो बात सबसे खास है वह यह कि इस डुअल पैनल इलेक्ट्रिक पैनोरैमिक सनरूफ मिलता है, जो भारत में पहली बार किसी कार में दिया गया है। कार में हरमन कार्डन प्रीमियम साउंड सिस्टम लगा है जिससे कार के अंदर संगीत का बेहतरीन लुत्फ उठाया जा सकता है। Kia Carnival MPV की एक्स-शोरूम कीमत 24.95 लाख से 33.95 लाख रुपये के बीच है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें