Best CNG Mileage Cars In India: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ता सकते में हैं। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये को लगभग छूने वाली है, बस कुछ पैसों की कमी है। जेब पर बढ़ते बोझ के कारण वाहन चालक वैकल्पिक ईंधनों का रूख कर रहे हैं। फिलहाल सीएनजी कारें सबसे किफायती उपलब्ध विकल्प है। पेट्रोल या डीजल इंजन की तुलना में सीएनजी कारों में ज्यादा माइलेज मिलता है। यानी सीएनजी कारें में ज्यादा माइलेज देकर महंगे ईंधन के बिल से बचाती है। मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में 6 सीएनजी गाड़ियां शामिल हैं। इसमें एंट्री लेवल हैचबैक कार से लेकर सेडान और एमपीवी कारें भी शामिल हैं। यदि आप भी एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध मारुति सुजुकी की किफायती सीएनजी कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
3 of 9
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto CNG वेरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो हैचबैक CNG वेरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये से 4.60 लाख रुपये है।
4 of 9
Maruti Suzuki S-Presso CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी की 'माइक्रो एसयूवी' के नाम से प्रचारित Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) हैचबैक कार अपने स्पोर्टी लुक के कारण आकर्षक का केंद्र बनी। लोगों के इसे पसंद भी किया। लेकिन यह कार एनसीपीए क्रैश टेस्ट की जीरो सुरक्षा रेटिंग को लेकर भी सुर्खियों में रही। मारुति अपनी इस कार को भी कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ उपलब्ध कराती है। मारुति एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 67 hp का पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में 55 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Maruti S-Presso CNG वेरिएंट में 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। मारुति एस-प्रेसो की एक्स-शोरूम कीमत 4.96 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट्स की कीमत 5.20 लाख रुपये तक जाती है।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर टॉलबॉय हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन माडल को लॉन्च किया था जिससे यह अपने सेगमेंट में टॉप पर चली गई। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। सीएनजी वैगनआर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 57 PS का पावर और 78 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
7 of 9
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी कार 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट LXI और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख से 5.67 लाख रुपये के बीच है।
8 of 9
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो कंपनी की सबसे लंबे समय तक बिक्री बढ़ाने वाली कारों में से एक है। यह हैचबैक कार अपने आसान हैंडलिंग और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। सेलेरियो पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। Maruti Suzuki Celerio CNG हैचबैक में 1.0-लीटर इंजन मिलता है जो 57 PS का पावर और 78 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी मॉडल 30.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। वहीं इस कार के पेट्रोल वेरिएंट में 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। सेलेरियो सीएनजी वेरिएंट VXI और VXI(O) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये से 5.90 लाख रुपये के बीच है।