फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Electric Car: तेल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान, तो खरीदें ये टॉप इलेक्ट्रिक कारें, फुल चार्ज में चलती हैं 452 किमी तक

Fri, 09 Jul 2021 12:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Tata Nexon EV, Hyundai Kona, MG ZS EV - फोटो : Amar Ujala
India Best Electric Car to Buy: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। चारों दिशाओं में स्थित चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। ईंधन की बढ़ती कीमतें आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है जिससे उनका बजट बिगड़ रहा है। डीजल के दाम भी आसमान पर हैं और जल्द ही इसकी कीमत तीन अंकों में पहुंच जाएगी। 

इसके अलावा दुनिया वायु प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से जूझ रही है। लिहाजा दुनियाभर की सरकारें स्वच्छ वाहनों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और अपनी जनता को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। दुनियाभर में अब गाड़ियां इंटरनल कंबशन इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर्स पर शिफ्ट हो रही हैं। इसका असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है जहां बहुत सारे इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध हर कीमत और ड्राइविंग रेंज की इलेक्ट्रिक कारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 9
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
Tata Nexon EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले साल की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV को लॉन्च किया था। नेक्सन ईवी की सबसे खास बात यह है कि यह भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नेक्सन ईवी अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) से करीब 6 से 7 लाख रुपये तक सस्ती है। इसके साथ ही यह देश में सबसे ज्यादा बिकनेवाली इलेक्ट्रिक कार है। नेक्सन ईवी अब तक 4,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक यात्री वाहन सूची में टॉप पर बनी हुई है। 



नेक्सन ईवी पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो Ziptron इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें IP67 रेटेड 30.2 kWh लीथियम-आयन बैटरी मिलती है, जिसे 3-फेज की परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर में जोड़ा गया है। यह मोटर 129 PS का पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
विज्ञापन

3 of 9
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
नेक्सन ईवी की बैटरी को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80 फीसदी तक सिर्फ एक घंटे में चार्ज किया जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड 15 एम्पीयर चार्जर के साथ इसे 20 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में आठ घंटे का समय लगता है। नेक्सन ईवी फुल चार्जिंग पर 312 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। यह ARAI द्वारा सर्टिफाइड आंकड़ा है। हालांकि हाल ही में इसकी ड्राइविंग रेंज को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने कहा था कि अलग-अलग ड्राइविंग के तरीकों के आधार पर कार की ड्राइविंग रेंज पर फर्क पड़ता है। 

4 of 9
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Tata Motors
Nexon EV की कीमत
टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप, वियरेबल-की, इलेक्ट्रिक टेलगेट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में टाटा की ZConnect तकनीक दी गई है जिसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। टाटा नेक्सन ईवी तीन ट्रिम्स - XM, XZ+ और XZ+ Lux में आती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 16.56 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
MG ZS EV
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भी भारतीय बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन ZS EV एसयूवी को साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया था। ZS EV दो वेरिएंट्स - एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आती है और दोनों वेरिएंट्स में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो हेडलैंप्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। जबकि टॉप-एंड वेरिएंट में लेदरट सीट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, शुद्ध हवा के लिए पीएम 2.5 फिल्टर, पैनोरामिक सनरूफ और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
MG ZS EV - फोटो : MG Motor
बैटरी, रेंज और कीमत
MG ZS EV में 44.5 kWh लिक्विड-कूल्ड IP67 रेटेड बैटरी मिलते हैं। बैटरी को एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जो 145 PS का पावर और 353 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 340 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। यह आंकड़ा ARAI द्वारा सर्टिफाइड है। MG ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20.88 लाख रुपये से 23.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 
विज्ञापन

7 of 9
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
Hyundai Kona 
Hyundai ने भारत में Kona (ह्यूंदै कोना) इलेक्ट्रिक व्हीकल को साल 2019 में लॉन्च किया था। जिसे बताया गया कि यह भारत की पहली फुल-इलेक्ट्रिक एसयूवी है। लॉन्च के बाद से ही यह कार बिक्री के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ह्यूंदै कोना एसयूवी एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है जो 136 PS का पावर और 395 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 10 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है। कोना इलेक्ट्रिक कार में चार ड्राइविंग मोड्स - इको+, इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट मिलते हैं। 

8 of 9
Hyundai Kona  - फोटो : Hyundai
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के इन तीन बड़े खिलाड़ियों में ह्यूंदै कोना की ड्राइविंग रेंज सबसे ज्यादा है। कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी में 39.2 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्जिंग के बाद यह कार 452 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यह आंकड़ा ARAI द्वारा मान्यता प्राप्त है। Hyundai अपनी ईवी Kona के साथ 7.2kW का एसी वॉल चार्जर देती है जो 6 घंटे तक में बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Hyundai Kona  - फोटो : Hyundai
फीचर्स और कीमत
Hyundai Kona में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर की सीट को 10 तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी और 7-इंच डिजिटल MID डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 23.75 रुपये से शुरू होती है जो 23.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें