फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलाते हैं बाइक तो इन 7 बातों को गांठ बांध लीजिए, हमेशा खुश रहेंगे

Sat, 11 Aug 2018 04:38 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
motorbike maintenance
चाहे आप कार के शौकीन है या बाइक्स के, दोनों को खरीदने के साथ उनका रख-रखाव भी खासा मुश्किल होता है। जैसे कार को समय-समय पर सर्विस की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह की सर्विस की जरूरत आपकी बाइक को भी होती है। तो हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बताते हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी बाइक को हमेशा दुरुस्त रख सकते हैं और बिना परेशानी के लंबे समय तक राइडिंग का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
bike care tips
इंजन:
इंजन की रेग्युलर सर्विसिंग कराते रहें। सर्विसिंग के वक्त कार्बुरेटर और वॉल्व की सफाई जरूर कराएं। हर 1500 किलोमीटर के बाद कार्बुरेटर को साफ करें। बाइक की स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें। 4-स्ट्रोक बाइक में हर 1500 किलोमीटर के बाद स्पार्क प्लग को बदल दें।
विज्ञापन

3 of 8
bike care tips
इंजन ऑयल:
बाइक का सबसे जरूरी हिस्सा उसका इंजन होता है। इसलिए इसकी देखभाल बहुत जरूरी है। बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। साथ ही तय वक्त पर इंजन ऑयल बदलना भी उतना ही जरूरी है। इंजन ऑयल के लेवल को हमेशा चेक करें। साथ ही, इसका भी ध्यान रखें कि इंजन ऑयल कहीं से लीक ना कर रहा हो। गंदे इंजन ऑयल के साथ बाइक चलाने से ना सिर्फ माइलेज पर असर पड़ता है बल्कि इससे इंजन की लाइफ और परफॉरमेंस पर भी असर पड़ता है।

4 of 8
bike care tips
एयर फिल्टर:
एयर फिल्टर भी बाइक का एक जरूरी हिस्सा है। बाइक की एयर फिल्टर को समय समय पर साफ करते रहें। तय वक्त पर एयर फिल्टर को जरूर बदलें।
विज्ञापन

5 of 8
bike care tips
क्लच:
क्लच का एडजस्टमेंट सही होना बेहद जरूरी है। क्लच को बहुत ज्यादा टाइट ना रखें। क्लच में फ्री प्ले रखें ताकि बाइक चलाते वक्त क्लच दबाकर ना रहे। इससे क्लच पर जोर पड़ता है जिसका असर माइलेज पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
bike care tips
ट्रांसमिशन:
बाइक में लगी चेन का रख-रखाव भी बहुत जरूरी है। चेन को समय-समय पर साफ करते रहें। सॉफ्ट ब्रश की मदद से उस पर लगी मिट्टी को साफ करें। चेन को कभी भी पानी से ना धोएं इससे चेन पर जंग लगने का डर बना रहता है। चेन को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला कभी ना रखें। मेकैनिक से समय समय पर चेन की जांच कराते रहें।


 
विज्ञापन

7 of 8
bike care tips
टायर:
टायर के कंडिशन और एयर प्रेशर का खास ख्याल रखें। समय समय पर व्हील बैलेंसिंग कराते रहें। बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल कभी ना करें।
विज्ञापन

8 of 8
bike care tips
बैटरी:
बाइक की बैटरी को समय-समय पर साफ करते रहें। बैटरी में अगर किसी तरह की लीकेज हो तो उसे तुरंत बदल दें। अगर बाइक ज्यादा नहीं चलती तो बैटरी को समय-समय पर चार्ज करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें