टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरा दिन विराट ब्रिगेड के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम इंडिया की पहली पारी 35.2 ओवर में 107 रन पर आलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन
2 of 10
सुनील गावस्कर
वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 13.2 ओवरों में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया की ऐसी हालत देख पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़क उठे।
विज्ञापन
3 of 10
शिखर धवन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवेन में हुए बदलावों को लेकर सुनील गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शिखर धवन को बाहर करने के फैसले को गलत ठहराते हुए उन्हें 'बलि का बकरा' बताया।
4 of 10
मुरली विजय
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी का स्तर जरा सा गिरते ही हमेशा शिखर धवन की भेंट चढ़ती है। गावस्कर ने कहा, 'पहले टेस्ट में धवन ने मुरली विजय से ज्यादा रन बनाए थे, बावजूद इसके शिखर धवन को बाहर किए जाने का फैसला एकदम गलत था।
विज्ञापन
5 of 10
ravi shastri
प्लेइंग इलेवन पर गुस्साए गावस्कर ने कहा, 'अगर धवन को इस तरह बाहर ही बैठाना था तो आप उन्हें इंग्लैंड दौरे पर लेकर ही क्यों गए।' शिखर धवन ने टेस्ट क्रिकेट में कई बार अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वी टीमों के हौसले पस्त किए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
virat kohli
गौरतलब है कि एजबेस्ट टेस्ट गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए धवन की जगह पुजारा को टीम में शामिल किया था। हालांकि पुजारा महज एक रन के स्कोर पर रन आउट होकर मैदान से चलते बने।
विज्ञापन
7 of 10
team india
इसके अलावा टीम के छह बल्लेबाज अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील न कर सके। कप्तान विराट कोहली खुद मात्र 23 के स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार हो गए।
8 of 10
shikhar dhawan test
फैंस को बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब टीम के खराब प्रदर्शन का हर्जाना शिखर धवन को भुगतना पड़ा है। इसी साल दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी शिखर धवन को बाहर बैठाया गया था।
9 of 10
सुनील गावस्कर
द. अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भी प्लेइंग इलेवन में हुए बदलावों को लेकर सुनील गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शिखर धवन को बाहर किए जाने पर टीम मैनेजमेंट पर बड़ा हमला बोला था।
उन्होंने कहा था, 'टीम इंडिया की बल्लेबाजी का स्तर जरा सा गिरते ही हमेशा शिखर धवन पर गाज गिरती है। अगर कप्तान और कोच को शिखर धवन की प्रतिभा पर इतना ही संदेह है तो वे विदेशी दौरों पर उन्हें ले जाने का ड्रामा ही क्यों रचते हैं।'