फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benling Aura Electric Scooter भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स, ब्रेकडाउन पर भी चलेगा

Fri, 24 Jan 2020 06:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Benling Aura - फोटो : Benling
विज्ञापन
चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की भारतीय इकाई Benling India Energy And Technology Pvt. Ltd. (बेनलिंग इंडिया एनर्जी एंड टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड) ने भारत में नया electric scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) Aura (ऑरा) उतार दिया है। Electric scooter Aura को करीब एक महीना पहले दिल्ली में EV Expo में लॉन्च किया था। बंगलुरू में ऑरा की ऑन रोड कीमत 99 हजार रुपये है। 
विज्ञापन

मोटर और बैटरी

Benling Aura में 2500 BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और 72V/40Ah डिटैचेबल लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। Aura सिंगल चार्ज पर  120KM की यात्रा कर सकती है। डिटैचेबल बैटरी को चार्ज करने पर 4 घंटे का समय लगता है। स्कूटर की मैक्सिसम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

स्कूटर में हैं ये फीचर्स

Aura रिमोट की-लेस सिस्टम से लैस है। साथ ही स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग सिस्टम भी मौजूद है। इसके अलावा Aura में एंटी थेफ्ट अलार्म, एडिशनल रियर वील इंटिग्रेटेड लॉकिंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग एसिस्टेंट दिया गया है। 

Aura में है यह अनोखा फीचर 

कंपनी ने इस स्कूटर में कई खास फीचर्स दिए हैं। Benling Aura (बेनलिंग ऑरा) में Breakdown Smart Assistance System (BSAS), ब्रेकडाउन स्मार्ट असिस्टेंस सिस्टम (बीएसएएस) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक किसी भी तरह की खराबी के बावजूद स्कूटर को फिर से चालू करता है और स्कूटर चलता रहता है। 
विज्ञापन

Benling का पहला हाई स्पीड स्कूटर है Aura

इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑरा के लॉन्च के साथ, कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार के हाई स्पीड सेगमेंट में उतर गई है। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में तीन लो स्पीड मॉडल- Kriti (कृति), Icon (ऑइकन) और Falcon (फालकन) पेश कर चुकी है। कंपनी ने कहा कि Aura का निर्माण भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑरा का मुकाबला बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें