फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Bajaj Pulsar NS200 अब आएगी BS6 और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ, ऐसे बढ़ जाएगी माइलेज

Wed, 18 Sep 2019 09:34 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bajaj Pulsar NS200 Fi - फोटो : Google
बजाज ऑटो अपनी पल्सर सीरिज की लोकप्रिय बाइक Pulsar NS200 को अब अपग्रेड करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक को फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और नए BS6 इंजन के साथ लाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि कंपनी आगामी मॉडल को इस साल के अंत तक बाजार में उतार देगी।   
विज्ञापन

पेट्रोल की होगी बचत

2 of 4
Bajaj Pulsar NS200 Fi - फोटो : Google
बात इंजन की करें तो मौजूदा Pulsar NS200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, ट्रिपल स्पार्क, BS-IV इंजन लगा है जो 9500 rpm पर 23.5hp की पावर और 8000 rpm पर 18.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। नई पल्सर में कंपनी फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और BS-6 इंजन का इस्तेमाल करेगी। जिसकी वजह से बाइक पेट्रोल की उतनी ही खपत करेगी जितनी जरूरत होगी, इसके अलावा BS6 की मदद से प्रदूषण भी काफी हद तक कम होगा।
विज्ञापन

आरामदायक राइड

3 of 4
बजाज पल्सर एनएस 200 - फोटो : Bajaj Auto
Pulsar NS200 में ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 280mm डिस्क और 230mm का रियर डिस्क दिया गया है। नए सेफ्टी मानकों के अनुसार इसमें सिंगल चैनल एबीएस को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं। जोकि आरामदायक राइड के लिए काफी बेहतर हैं।
विज्ञापन

लुक्स में बदलाव

4 of 4
बजाज पल्सर - फोटो : social
वैसे बजाज ऑटो की तरफ से इस बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है हमें जो भी जानकारी प्राप्त हुई हैं वो सब हमारे सोर्स के आधार पर हैं। माना जा रहा है कि बाइक के लुक्स को थोड़ा बेहतर करने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स का सहारा लिया जायेगा। फिलहाल मौजूदा मॉडल की कीमत 1.12 लाख रुपये है। लेकिन नए मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें