फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj ने Pulsar 125 का स्पोर्टी वर्जन किया लॉन्च, अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक

Thu, 19 Sep 2019 08:31 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Pulsar 125 split seat - फोटो : Dino’s Vault
बजाज ऑटो ने हाल ही में पल्सर सीरिज को आगे बढ़ाते हुए नई पल्सर 125 Neon को भारत में लॉन्च किया था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।  पल्सर 125 Neon अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है।  और अब कंपनी ने इसी सेगमेंट में पल्सर 125 को स्प्लिट सीट के साथ पेश किया है। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इसमें..    
विज्ञापन

कीमत

2 of 5
Bajaj Pulsar 125 Split Seat - फोटो : Dino’s Vault
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज की नई पल्सर 125 स्प्लिट की  कीमत 70,618 (एक्स-शोरूम, हैदराबाद) रखी है। यह बाइक दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क ब्रेक के साथ उपलब्ध है। जबकि पल्सर Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 66,618 रुपये है। यानी स्लिप वेरिएंट 4,000 रुपये से 6000 रुपये तक महंगी है।
विज्ञापन

क्या है नयापन ?

3 of 5
Bajaj Pulsar 125 Split Seat variant - फोटो : Dino’s Vault
नई पल्सर 125 स्लिप में ग्लोसी ब्लैक, रेड, और ब्लू कलर में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें नई स्प्लिट सीट, टैंक श्रौड्स, नए ग्राफिक्स, बेली-पैन, क्रोम फिनिश टैंक और कार्बन फाइबर फिनिश जैसे बड़े बदलाव किये हैं। यह मौजूदा पल्सर 125 Neon से थोड़ी अलग और स्पोर्टी नजर आती है।  

इंजन में नहीं किया कोई बदलाव

4 of 5
Bajaj Pulsar 125 Split Seat - फोटो : Dino’s Vault
नई पल्सर 125 स्प्लिट में भी वही इंजन दिया है जो मौजूदा पल्सर 125 Neon को पावर देता है। इसमें DTS-i पेटेंट टेक्नोलॉजी से लैस 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, 125cc का बीएस-IV इंजन मिलेगा जो 12PS की पावर और 11NM का  टॉर्क देगा। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक प्राइमरी किक दी गई है, जिससे राइडर किसी भी गियर में सिर्फ क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है। ब्रेकिंग के लोए एक लीटर में यह बाइक 57 से  58 किलोमीटर की माइलेज दे देगी। जबकि मौजूदा पल्सर 125 Neon एक लीटर में 57.5 किलोमीटर की माइलेज देती है। नई पल्सर 125 स्प्लिट का सीधा मुकाबला होंडा CB शाइन और हीरो मोटोकोर्प ग्लैमर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकिंग

5 of 5
Bajaj Pulsar 125 Split Seat - फोटो : Dino’s Vault
125cc सेगमेंट में होने की वजह से बाइक मे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं दिया गया है। लेकिन उस कमी को पूरा करने के लिए इसमें CBS (combined braking system) दिया गया है। CBS की मदद से बाइक को जल्दी रोकने में मदद मिलती है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें