फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज पल्सर 125 और होंडा शाइन 125 के बीच है कांटे की टक्कर, जानें कौन सी बाइक है बेस्ट

Fri, 16 Aug 2019 03:03 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bajaj pulsar 125 Neon Vs Honda Shine SP - फोटो : Amar Ujala
बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी नई पल्सर 125 को मार्किट में उतारा है यह पहली बात है जब पल्सर 125cc इंजन में आई है। 125cc बाइक सेगमेंट में बजाज के पास नई पल्सर के रूप में एक दमदार खिलाड़ी तो आ चुका है लेकीन अभी इसकी परफॉरमेंस टेस्ट करना बाकी भी है क्योकिं इस सेगमेंट में पहले से मौजूद होंडा की शाइन काफी सालों नंबर वन बाइक (125cc सेगमेंट में) का खिताब अपने नाम किये हुए है।
विज्ञापन

डिजाइन

2 of 6
Bajaj pulsar 125 Neon Vs Honda Shine 125 SP - फोटो : Amar Ujala
बात डिजाइन की करें तो यहां पर पल्सर 125 Neon का डिजाइन पल्सर 150 Neon के जैसा ही है। बाइक दिखने में बेहद स्पोर्टी नजर आती है, भारत में पल्सर अपने आप में एक ब्रांड है और इसका डिजाइन इसकी पहचान है। नई पल्सर 125 Neon अपने डिजाइन के दम पर यूथ को जरूर लुभा सकती है। इसके अलावा होंडा शाइन SP भी स्पोर्टी जरूर लगती है लेकिन यह उतनी आकर्षित नहीं करती जितना की पल्सर करती है। बाइक इतने ज्यादा ग्राफिक्स दिए है कि ये मन को लुभा नहीं पाते और बाइक की इमेज एक सस्ती बाइक जैसी बन जाती है। हमारे हिसाब से होंडा को अपने डिजाइन डिपार्टमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। शाइन के मुकाबले नई पल्सर ज्यादा आकर्षित करती है।   
विज्ञापन

पावर स्पेसिफिकेशन्स

3 of 6
Bajaj pulsar 125 Neon Vs Honda Shine 125 SP - फोटो : Amar Ujala
नई बजाज पल्सर 125 Neon में 124.4cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 12Ps की पावर 8500rpm पर देता है और 11 Nm का टॉर्क 6500rpm पर जनरेट करता है। वहीं होंडा शाइन SP में 124.73cc का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 10.16 bhp की पावर 7500 rpm पर देता है और 10.30 Nm का टॉर्क 5500rpm पर जनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं।

डाइमेंशन्स

4 of 6
Bajaj pulsar 125 Neon Vs Honda Shine 125 SP - फोटो : Amar Ujala
बजाज पल्सर 125 Neon की लंबाई 2055mm, चौड़ाई 755mm ऊंचाई 1060mm  और  व्हीलबेस 1320mm है। जबकि इसका वजन 140 किलोग्राम है। बाइक का फ्यूल टैंक 11.5 लीटर का है। वहीं होंडा शाइन SP की लंबाई 2007mm, चौड़ाई 762mm, ऊंचाई 1085mm है और व्हीलबेस 1266mm है। जबकि इसका वजन 123 किलोग्राम है। बाइक का फ्यूल टैंक 10.5 लीटर का है।
विज्ञापन

फीचर्स

5 of 6
Bajaj pulsar 125 Neon Vs Honda Shine 125 SP - फोटो : Amar Ujala
दोनों ही बाइक्स के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा दोनों ही बाइक में Tubeless टायर्स लगाए गये हैं। शाइन के दोनों टायर्स में 80/100-18 इंच के टायर्स लगे हैं। जबकि बजाज पल्सर 125 के फ्रंट टायर में 80/100-17इंच का टायर लगा है तो वही इसके रियर में 100/90-17 इंच का टायर लगा है। नतीजा बजाज की पल्सर 125 से आपको मिलेगी रोड पर बेहतर ग्रिप क्योकिं इसका रियर टायर अधिक चौड़ा है। दोनों ही बाइक्स डिजिटल+एनालॉग स्पीडोमीटर लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

6 of 6
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : bajaj auto
बजाज पल्सर 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 66,618 रुपये है। जबकि होंडा शाइन SP की कीमत 63,857 रुपये से लेकर 68,938 रुपये के बीच है। दोनों बाइक्स की कीमत में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। यहां पर परफॉरमेंस को छोड़ दिया जाए तो बाकी डिपार्टमेंट में हमें पल्सर में नयापन और फ्रेशनेस नजर आती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें