फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर: फिर शुरू हुई बुकिंग, जानें कीमत, ड्राइविंग रेंज और बुकिंग डिटेल्स

Tue, 13 Apr 2021 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bajaj Chetak Electric scooter Booking - फोटो : For Representation Only
देश की प्रमुख दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने मंगलवार को भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak (चेतक) के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। इस टू-व्हीलर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग रद्द करने पर 1,000 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ेगा। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की डीलरशिप पर जाकर भी बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया था। बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहुंच को धीरे-धीरे बढ़ाया है। इस सयम चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में सिर्फ पुणे और बंगलूरू में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दिसंबर 2020 तक, इस ईवी की देश में कुल 18 डीलरशिप से बिक्री होती थी। इसमें से पांच पुणे और बाकी 13 बंगलूरू में स्थित हैं। कंपनी जल्द ही इसकी बिक्री देश में लगभग 24 अन्य शहरों में भी शुरू करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media
वेरिएंट और ड्राइविंग रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium  (प्रीमियम) वेरिएंट। इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है। 

4 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : bajaj Chetak
बैटरी पर वारंटी
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की ही वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : For Representation Only
कीमत और मुकाबला
चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंगलूरू में एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला मुख्य रूप से TVS iQube और Ather 450X जैसे इलेकट्रिक स्कूटरों से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Chetak
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी होगी बिक्री
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करने की योजना बना रही है। ऑटो निर्माता ने वर्ष 2020 में चेतक के डिजाइन को यूरोप के लिए आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया है। पेटेंट को यूरोपीय संघ बौद्धिक संपदा कार्यालय (EUIPO) में पंजीकृत किया गया था। इसे नवंबर 2029 तक पंजीकरण वैधता दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें