फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI की उलझन: मुंबई में हो सकती है इस स्टार की वापसी, कैसी होगी KKR की अंतिम 11

Tue, 13 Apr 2021 05:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : amar ujala
आईपीएल का 14वां सीजन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। सभी टीमों ने अपने कोटे के एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं और अब अपने कोटे के अगले मुकाबले खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें आज लीग स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा जहां दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। इसमें कोलकाता को जहां जीत मिली है वहीं मुंबई के हाथ हार लगी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें क्या बदलाव करती हैं। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI...
विज्ञापन

2 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर @KKRiders
कोलकाता नाईट राइडर्स
कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन किया और मैच को 10 रन से अपने नाम किया। टीम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में मॉर्गन टीम में शायद ही कोई खास बदलाव करें। 
विज्ञापन

3 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर @KKRiders
संभावित XI 
नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती 

4 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसे पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में क्विंटन डीकॉक वापसी कर सकते हैं, ऐसे में क्रिस लीन को बाहर बैठना पड़ सकता है। वैसे मुंबई में भी कुछ अधिक बदलाव शायद ही देखने को मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मार्को यानसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें