विभिन्न दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में इजाफा करना शुरू कर दिया है। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल) और KTM (केटीएम) जैसी कंपनियों के बाद इस सूची में अब Bajaj Auto (बजाज ऑटो) का नाम भी जुड़ गया है। यानी जुलाई के महीने से होंडा, केटीएम और बजाज की मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। यहां आपको बता रहे हैं कि किन वाहन निर्माताओं ने अपने किस मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया है।
बजाज की बाइक्स हुईं महंगी
सबसे पहले बात बजाज के बाइक्स की। बजाज ऑटो ने Avenger 220 Cruise (एवेंजर 220 क्रूज) और Avenger 160 Street (एवेंजर 160 स्ट्रीट) मोटरसाइकिल सहित अपने ज्यादातर मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, एवेंजर 220 क्रूज मोटरसाइकिल की कीमत अब 1,31,046 रुपये (एक्स-शोरूम, हैदराबाद) है, जबकि कीमत बढ़ने से पहले यह 1,26,995 रुपये (एक्स-शोरूम, हैदराबाद) में मिलती थी।
विज्ञापन
2 of 7
Avenger Street 160
- फोटो : For Reference Only
बजाज एवेंजर की कीमतें बढ़ीं
बजाज ऑटो ने नई एवेंजर 160 की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है, जिसकी कीमत अब 1,07,309 रुपये (एक्स-शोरूम, हैदराबाद) है, जो कि पहले 1,03,699 रुपये (एक्स-शोरूम, हैदराबाद) में मिलती थी। बता दें कि बजाज ऑटो ने इस साल दूसरी बार अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई है। इससे पहले बजाज ने जनवरी 2021 में एवेंजर सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कंपनी ने इन मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
3 of 7
Bajaj Dominar 250
- फोटो : Bajaj
बजाज डोमिनार 250 हुई सस्ती
इसके अलावा बजाज ऑटो के नए जमाने की पल्सर 160cc और 200cc रेंज, जिसमें NS160, NS200 और RS200 शामिल हैं, काफी महंगी हो गई हैं जबकि NS125 की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250) की कीमत में 16,800 रुपये की कटौती की गई है और अब इसकी कीमत Bajaj Pulsar RS200 (बजाज पल्सर आरएस200) से भी कम हो गई है। वाहन निर्माता के मुताबिक, डोमिनार 250 पर लेटेस्ट मूल्य कटौती मोटरसाइकिल खरीदारों को "टूरिंग की दुनिया में अपना पहला कदम उठाने" के लिए प्रोत्साहित करेगी।
4 of 7
Bajaj Pulsar RS 200
- फोटो : Bajaj
पल्सर रेंज की नई कीमत
Bajaj Pulsar रेंज में, NS160 के ट्वीन डिस्क वेरिएंट 2,131 रुपये तक महंगी हो गई है। अब इसकी कीमत 1,14,323 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1,12,192 रुपये थी। वहीं NS200 सिंगल डिस्क की कीमत 1,38,842 रुपये हो गई है जो कि पहले 1,34,650 रुपये थी। इसके अलावा फुल-फेयर्ड RS200 मॉडल की कीमत में 5,005 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इस खरीदने के लिए 1,61,805 रुपये देने होंगे, जिसकी कीमत पहले 1,56,800 रुपये थी। कंपनी ने NS125 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी कीमत पहले की तरह अभी भी 95,187 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 7
Honda Shine
- फोटो : Honda
होंडा की मोटरसाइकिल भी हुईं महंगी
Honda ने भी अपनी दो कम्यूटर मोटरसाइकिल Shine (शाइन) और SP125 (एसपी125) की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। अब यह दोनों मोटरसाइकिलें 1,236 रुपये तक महंगी हो गईं हैं। होंडा शाइन के एंट्री लेवल ड्रम वेरिएंट की कीमत 74,240 रुपये हो गई है, जो कि पहले 73,004 रुपये थी। वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 79,036 रुपये हो गई है, जो कि पहले 77,800 रुपये थी। वहीं SP125 के ड्रम वेरिएंट की कीमत 78,453 रुपये हो गई है, जो कि पहले 77,217 रुपये थी। इसके अलावा डिस्क वेरिएंट की कीमत 82,748 रुपये हो गई है, जो कि पहले 81,512 रुपये थी।
विज्ञापन
6 of 7
Honda Unicorn BS6
- फोटो : Honda
इसके अलावा Honda Unicorn (यूनिकॉर्न) और Honda X-Blade (एक्स-ब्लेड) मॉडल्स की कीमत में 1,575 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी यूनिकॉर्न को सिर्फ एक वेरिएंट में पेश करती है, जबकि एक्स-ब्लेड दो वेरिएंट्स में आती है। Unicorn की कीमत 99,030 रुपये से बढ़कर 1,00,605 रुपये हो गई है। वहीं X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत अब 112513 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1,10,938 रुपये थी। डुअल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,16,903 रुपये हो गई है।
KTM की बाइक्स के भी बढ़े दाम
केटीएम ने भी अपने बाइक्स 200 Duke और RC 200 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 200 Duke की कीमत में 2,278 रुपये और RC 200 की कीमत में 2,490 रुपये का इजाफा किया है। केटीएम 200 ड्यूक खरीदने के लिए अब आपको 1,85,606 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जबकि केटीएम आरसी 200 के लिए 2,08,602 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले कंपनी ने इस साल जनवरी के महीने में भी इन मोटरसाइकिल की कीमतें बढ़ाई थी।