फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल चार्जिंग के बाद 110 किमी चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खास फीचर

Thu, 27 Dec 2018 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Avan Xero Electric Scooter

अगले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़कों पर फर्ऱाटा भरते नजर आने वाले हैं, वहीं कंपनियों ने भी इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ने ऐसा स्कूटर डेवलेप किया है, जो एक बार में चार्ज होकर 110 किमी की दूरी तय करेगा।

 
विज्ञापन

डिस्क ब्रेक, डिजिटल डैशबोर्ड, यूटिलिटी बॉक्स जैसे फीचर

2 of 5
Avan Xero Electric Scooter

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी अवान मोटर्स ने Xero और Xero+ के नाम से दो स्कूटर बनाए हैं। कंपनी ने इन स्कूटरों में लीथियम आयन बैटरी के साथ डिस्क ब्रेक, डिजिटल डैशबोर्ड, यूटिलिटी बॉक्स और एलईडी लाइट्स जैसे फीचर दिए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Avan Xero Electric Scooter

कंपनी के मुताबिक Xero में 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 250 वॉट की मोटर लगाई है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की बैट्री चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेगी। एक बार चार्ज होने के बाद 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर 60 से 70 किमी की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर का वजन बिना बैटरी के 60 किग्रा है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर पर 150 किग्रा तक का वजन संभाल सकता है।

 

45 किमी प्रति घंटे की स्पीड

4 of 5
Avan Xero Plus Electric Scooter

वहीं कंपनी के दूसरे स्कूटर Xero+ में कंपनी ने 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 800 वॉट की मोटर दी है। कंपनी ने इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। वहीं स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 110 किमी की दूरी तय कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी बैटरी चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेती है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में दो बैटरी लगाई जा सकती हैं। दोनों ही स्कूटर की अधिकतम लोड क्षमता 150 किलो है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avan Xero Electric Scooter

कंपनी ने अपने Xero की स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 55 हजार रुपए रखी है, वहीं कंपनी के दूसरे मॉडल Xero + की कीमत 85 हजार रुपए है।       

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें