फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में राहत: ऑटो निर्माताओं ने बढ़ाया फ्री-सर्विस और वारंटी पीरियड, जानें कौन सी कंपनी कब तक दे रही छूट

Thu, 13 May 2021 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2021 Tata Safari delivery in Delhi-NCR - फोटो : Amar Ujala
भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने ऊफान पर है और जल्द ही तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन करीब 4000 लोगों की मौत हो रही है। देश के कई हिस्सों में बेड, ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में सरकार की लोगों से अपील है कि अगर एकदम जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही जिन इलाकों में स्थिति नियंत्रण से बाहर है वहां लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाने पड़े हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग की वाहनें खड़ी हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है और न ही उनकी सर्विसिंग ही हो रही है। इन परिस्थितियों में देश वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने ग्राहको को बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपने कारों पर दी जाने वाली फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड को आगे बढ़ा दिया है। महिंद्रा ने एक बयान में कहा है कि उन वाहनों की वारंटी की तारीख बढ़ाई जा रही है जिनकी वारंटी 1 अप्रैल से 31 मई के बीच खत्म होने वाली थी। वारंटी अवधि अब 31 जुलाई तक 'ऑटो विस्तारित' हो गई है। वारंट का एक्सटेंशन और और मेनटेनेंस या फ्री सर्विस महिंद्रा के वाहनों की रेंज पर लागू होगी। जिसमें थार एसयूवी, बोलेरो, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी300 और अन्य वाहन शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai
इससे पहले कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों को ऐसी राहत दे चुकी हैं। महिंद्रा ने Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Hyundai Motor (ह्यू्ंदै मोटर), Tata Motors (टाटा मोटर्स), MG Motor (एमजी मोटर) जैसे अन्य कार निर्माता कंपनियों राह पकड़ी है। गौरतलब है कि पिछले साल भी इन कार निर्माताओं ने इसी तरह का निर्णय लिया गया था, जब देश में एक महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन लागू था। 

4 of 8
2021 MG Hector Facelift - फोटो : MG Motor India
बुधवार को एमजी मोटर इंडिया ने घोषणा की थी कि उसने वारंटी और सर्विस शिड्यूल की वैधता 31 जुलाई 2021 तक बढ़ा दी है। वारंटी और फ्री सर्विस की तारीखों का एक्सटेंशन उसके वाहनों की पूरी रेंज पर लागू है, जिसमें हेक्टर, हेक्टर प्लस, जेडएस ईवी और ग्लस्टर शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Maruti Suzuki - फोटो : For Reference Only
इससे पहले, मारुति सुजुकी ने अपने कारों पर मिलने वाली फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड को आगे बढ़ाने का एलान किया था। कंपनी ने कहा कि जिन वाहनों की फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड बीते 15 मार्च से लेकर 31 मई के बीच एक्सपायर होने वाली है, उन्हें अब 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (सर्विस) पार्थो बनर्जी ने कहा कि, "चूंकि कई राज्यों में ग्राहक कोरोना के संक्रमण के चलते लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं, इसलिए कंपनी द्वारा लिया गया ये फैसला उन्हें बड़ी राहत देगा। अब ग्राहक अपनी सुविधानुसार इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस नई घोषणा के तहत हमने अपने ग्राहकों के लिए फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड को आगामी 30 जून तक आगे बढ़ाने का फैसला किया है।"

इसका मतलब ऐसे लोग जिनके वाहनों की फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड दिए गए समय के बीच एक्सपायर हो रही है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, वो अगले महीने 30 जून तक इन सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
इसी तरह टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों के लिए वारंटी और फ्री सर्विस की तारीख को 30 जून तक बढ़ा दी थी, जो अप्रैल और मई के बीच खत्म होने वाली हैं। 

टाटा मोटर्स की हेड- कस्टरमर केयर (डोमेस्टिक एंड आईबी), पीवीबीयू, डिंपल मेहता के कहा, "कोविड 19 की लहर के कारण आवाजाही पर प्रतिबंध है और देशभर में ग्राहक नियत मेंटेनेन्स या रिपेयर के लिए अपने वाहन हमारे अधिकृत सर्विस सेंटरों पर लाने या भेजने में असमर्थ हैं। मौजूदा लॉकडाउन के दौरान पॉलिसी के नियमों के मुताबिक वारंटी और फ्री सर्विस पीरियड का खत्म होना एक चुनौती है। हम अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके वारंटी और फ्री सर्विस पीरियड को 30 जून 2021 तक बढ़ाकर इस कठिन समय में अपना भरसक सहयोग दे रहे हैं। इस पहल के जरिए हम ग्राहकों के साथ अपने ब्रांड का लगाव बढ़ा रहे है।" 
विज्ञापन

8 of 8
Kia Seltos 2021 Facelift - फोटो : Kia
इसी सिलसिले में ह्यूंदै मोटर और किआ इंडिया ने भी अपने वाहनों की वारंटी अवधि को दो महीने बढ़ाने का फैसला किया है। यह उन वाहन मालिकों के लिए है जो लॉकडाउन से प्रभावित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें