Audi E-Tron Launch Date in India Know Price: जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने अपनी e-tron 50, e-tron 55 और e-tron Sportback को घरेलू बाजार में 22 जुलाई को उतारने से पहले गुरुवार को कई चार्जिंग विकल्पों और लाभों की घोषणा की। जिसमें उपहार के तौर पर एक वॉल बॉक्स एसी चार्जर शामिल है। ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस साल एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को दो चार्जर - एक 11 किलोवाट का कॉम्पैक्ट चार्जर और एक अतिरिक्त वॉल बॉक्स एसी चार्जर मिलेगा, जिसे ग्राहक अपनी पसंद की जगह पर स्थापित कर सकते हैं।
इसके अलावा ऑडी इंडिया के प्रमुख डीलरशिप चरणबद्ध तरीके से 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से लैस होंगे। कार विनिर्माता ने यह भी कहा कि शुरुआती ग्राहक चार्जिंग सुविधा वाले किसी भी ऑडी इंडिया डीलरशिप पर 2021 के अंत तक निशुल्क चार्जिंग का लाभ उठा सकते हैं। ऑडी इंडिया ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर ढिल्लों ने कहा, "चार्जिंग प्रक्रिया ईवी की रोजमर्रा की उपयोगिता के लिए अहम है। हम ऐसे समाधानों और लाभों की एक रेंज पेश करके खुश हैं, जो ई-ट्रॉन की खरीद को सुखद बनाने में मदद करेंगे। हम देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"
इसके अलावा ऑडी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लिकेशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें ड्राइवर को उसके आसपास चार्जर का सुझाव देगा ताकि वे किसी भी रास्ते पर जाते हुए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रख सकें। खास बात यह है, कि अन्य ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहक भी ऑडी इंडिया के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकेशन सर्च टूल तक पहुंच पाएंगे क्योंकि ब्रांड देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
बुकिंग राशि
ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी बुकिंग कंपनी के किसी भी डीलरशिप या ऑडी की इंडिया वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। Audi e-tron इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग के लिए ग्राहकों को 5 लाख रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। ई-ट्रॉन एसयूवी के जरिए ऑडी भारत में ईवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। e-tron एसयूवी लॉन्च के बाद, भारतीय बाजार में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) और Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) को टक्कर देगी।
ऑडी ई-ट्रॉन की साइज
ऑडी इंडिया की भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi e-tron के साइज की बात करें तो कार की लंबाई 4901 mm होगी। Audi e-tron लंबाई में Q5 मॉडल से बड़ी और Q7 से छोटी होगी। Q5 की लंबाई 4663 mm है और Q7 की लंबाई 5052 mm है।
4 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
मोटर और पावर
रिपोर्ट के मुताबिक ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी ने दो 125kW और 140kW इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया है। ये दोनों मोटर्स आगे और पीछे के एक्सल पर लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों मोटर मिलकर 402 bhp का पावर और 664 Nm का टार्क जेनरेट करते हैं। यह एसयूवी AWD (ऑल व्हील ड्राइव) सिस्टम से लैस है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में केबिन के नीचे 95kW का बैटरी पैक भी लगा है। इसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया गया है कि Audi e-tron एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। चार्जिंग की बात करें तो इस एसयूवी को डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही 230V या फास्ट 400V सिस्टम के साथ होम एसी चार्जर के जरिए से भी इसे चार्ज किया जा सकता है।
फीचर्स
ऑडी ई-ट्रॉन में ढेर सारे फीचर्स दिए जाने का दावा किया गया है। इस एसयूवी के केबिन में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम बैंग एंड ओल्फसेन साउंड सिस्टम, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल टचस्क्रीन, एंबिएंट लाइटिंग, पावर मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ, रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्टमेंट, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।