Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
बता दें कि अभी तक, कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस की घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, यह सिर्फ शुरुआत है। स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और चार्जिंद टाइम सहित स्कूटर की डिलीवरी टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आने वाले समय में साझा की जा सकती है।
हाल ही में ओला कैब के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिय के जरिए इसकी एक झलक साझा की थी और एक वीडियो के जरिए दिखाया था कि सड़कों पर चलने के दौरान इसका परफॉर्मेंस कैसा होगा। इसके बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा की, कि इस ई-स्कूटर का उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा। भाविश ने यह भी बताया कि सिर्फ चार महीनों में ओला फ्यूचर फैक्ट्री का पहला चरण पूरा होने वाला है। भाविश ने आनेवाली ओला ई स्कूटर के मिलने वाले फीचर्स के बारे में भी बताया। भाविश के ट्वीट के मुताबिक, ओला ई-स्कूटर में बेस्ट-इन-क्लास बूट स्पेस (दो हेलमेट रखने लायक जगह) और बेस्ट-इन-क्लास राइडिंग रेंज जैसे खासियतें होंगी। इसमें एप-बेस्ड कीलेस एक्सेस भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।