Ather Electric Scooter
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में देश में पहली बार एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करने वाला टच स्क्रीन डेशबोर्ड दिया है। 7 इंच की कैपैसिटिव टच स्क्रीन दी गई है, जिसमें कई फीचर दिए गए हैं। साथ ही, इसकी खासियत यह है कि यह स्क्रीन पूरी तरह से वाटर प्रूफ है। इस स्क्रीन में रास्ता बताने के लिए नेविगेशन, पार्किंग असिस्ट सिस्टम, वाटरप्रूफ चार्जर, मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
इसके साथ ही एंड्रॉयड स्पोर्ट होने के चलते इसमें डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट भी स्टोर कर सकते हैं।