इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) ने एलान किया है कि उसने त्योहारी सीजन की मांग के बीच अक्तूबर में बिक्री में 12 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन
1 of 9
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
हीरो मोटोकॉर्प द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) ने एलान किया है कि उसने त्योहारी सीजन की मांग के बीच अक्तूबर में बिक्री में 12 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X और Ather 450 Plus बेचने वाली एथर ने पिछले महीने करीब 3,500 यूनिट्स की बिक्री की है।
एथर एनर्जी के सीईओ और सह-संस्थापक तरुण मेहता ने कहा कि त्योहारी सीजन ने कंपनी को बेहद जरूरी प्रोत्साहन दिया है, क्योंकि ब्रांड ने पिछले साल की तुलना में पिछले महीने बिक्री में 12 गुना का इजाफा किया है।
विज्ञापन
2 of 9
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ महीनों में अभूतपूर्व रफ्तार से मांग में बढ़ोतरी देखी है और हम इस ऊपर की ओर बढ़ते हुए ट्रेंड के और आगे बढ़ने को लेकर बेहद-आशावादी हैं। जैसा कि हमने देश भर में विस्तार करना जारी रखा है, उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स के मालिक होने के फायदों का एहसास हो रहा है और अब वे आत्मविश्वास से ईवी को अपना रहे हैं। हम इस प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं।"
विज्ञापन
3 of 9
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
कंपनी इस समय देश के प्रमुख शहरों में पहुंचने की कोशिश में विस्तार की प्रक्रिया में है। यह वर्तमान में लगभग 22 एक्सपीरियंस सेंटर के साथ 19 शहरों में मौजूद है। Ather मार्च 2022 तक 42 शहरों में विस्तार करने और 50 और एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है।
4 of 9
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : Ather
वाहन निर्माता एक सार्वजनिक फास्ट-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क भी स्थापित कर रहा है। भारत में 22 से अधिक शहरों और 220 से ज्यादा जगहों पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एथर ग्रिड बना रही है। कंपनी की इसमें साल 2022 के आखिर तक 500 और जगहों को शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
5 of 9
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : Ather
एथर एनर्जी ने यह भी बताया कि रैपिड चार्जिंग नेटवर्क ऑल-इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स के लिए उपलब्ध है, और यह दिसंबर 2021 के आखिर तक मुफ्त रहेगा। ब्रांड ने हाल ही में दिवाली बोनान्जा प्लान का भी एलान किया। इस प्लान के तहत कंपनी अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 6 महीने के लिए मुफ्त कनेक्टिविटी फीचर्स दे रही है।
विज्ञापन
6 of 9
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
कितनी है कीमत
Ather 450X एथर एनर्जी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे कंपनी ने पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था। Ather 450X अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में निर्विवाद रूप से लीडर रहा है। लेकिन कुछ दिलचस्प फीचर्स के साथ ओला और सिंपल वन जैसे दो नए खिलाड़ियों के आने से इसे बेहद कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसमें पावरफुल मोटर के साथ कई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स दिए गए हैं। Ather 450X इलेक्ट्रिक की पुणे में की कीमत 1,22,916 रुपये है। वहीं दिल्ली में यह 1,13,416 रुपये में मिलती है।
विज्ञापन
7 of 9
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
पावर और रेंज
स्कूटर में 6kW का इलेक्ट्रिक मोटर है जिससे 8bhp का पावर और 26Nm टॉर्क जेनरेट होता है। एथर एनर्जी का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X एक बार फुल चार्ज करने पर 116 किमी की प्रमाणित रेंज के साथ आता है। हालांकि, ग्राहकों को वास्तविक दुनिया में रेंज का अंदाजा देने के लिए, कंपनी 450X के लिए 85 किमी की 'रियल रेंज' का दावा करती है। इस स्कूटर में दो ड्राइव मोड दिए गए हैं- राइड मोड और ईको मोड। ईको मोड में स्कूटर 85 किलोमीटर तक चलता है। जबकि राइड मोड में यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है।
8 of 9
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
बैटरी और चार्जिंग
Ather 450X ई-स्कूटर में 2.9kwh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो एथर 450X की बैटरी को रेगुलर चार्जर के जरिए 4 घंटे 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। एथर 450X की बैटरी को कंपनी के फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क पर 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज किया जा सकता है, जिसे एथर ग्रिड के नाम से जाना जाता है। यानी एक मिनट में एथर 450X इतना चार्ज हो जाएगा कि 1.5 किमी की दूरी तय कर सकता है।
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
टॉप स्पीड और एक्सीलरेशन
एथर 450X ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। एथर एनर्जी का दावा है कि 450X सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है।