फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा इन 6 भारतीय क्रिकेटरों को तोहफे में देंगे नई Thar, जानें इस एसयूवी के बारे में सब कुछ

Sat, 23 Jan 2021 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics
पूरा देश भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहा है। आनंद महिंद्रा ने भी इस जीत पर टीम के छह खिलाड़ियों को खास तोहफा देने का एलान किया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज की ऐतिहासिक जीत में शानदार प्रदर्शन किया। आनंद महिंद्रा ने वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, टी. नटराजन, शुभमन गिल को हाल ही में लॉन्च हुई नई Thar 2020 एसयूवी देने का वादा किया है। अगर आप महिंद्रा की इस हॉट सेलिंग एसयूवी को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए आपको करीब एक साल इंतजार करना पड़ सकता है। नई थार की वेटिंग पीरियड 20 से 40 हफ्तों के बीच है। जानतें हैं नई थार 2020 एसयूवी की खासियतें। 
 
विज्ञापन

2 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
डिजाइन
ऑल-न्यू महिंद्रा थार के डिजाइन की बात करें तो एक तरह से इस एसयूवी के डिजाइन में एक इवॉल्यूश्नरी बदलाव देखने को मिलता है जिससे यह ग्राहकों के बड़े वर्ग को अपील करती है। इस एसयूवी के डायमेनशंस काफी बड़े हैं, जो खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। बड़े व्हील आर्च के साथ बॉडी क्लैडिंग और रिफाइंड लाइनन्स से नई थार बड़ी और आकर्षक दिखती है। फिर भी इसका ठेठ जीप सिल्हूट का लुक बरकरार रहता है। इस एसयवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 मिमी है जो काफी ऊंचा है और इसके 18 इंच के रिम्स से इस एसयूवी की सड़क में इतनी शानदार मौजूदगी है, जिसकी फिलहाल किसी दूसरी गाड़ी से तुलना नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन

3 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
एसयूवी के फ्रंट में एक नई चौकोर काले रंग की ग्रिल, गोल हेडलैम्प और एक विशाल बंपर दी गई है। कार के साइड में ट्रेडमार्क बॉक्सी डिजाइन और बड़े ORVM मौजूद हैं। इसके रियर में हार्डटॉप, फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप और रिमूवेबल सॉफ्ट टॉप जैसे ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। इसमें एक गेट माउंटेड व्हील और SUV को भारी भरकम लुक देने के लिए एक बड़ी रियर विंडो मिलती है। 

अब सबसे खास बात, थार एक मशहूर विदेशी एसयूवी जैसी दिखता है। लेकिन महिंद्रा थार की जीप के साथ साझा इतिहास और जड़ें 7 दशक पुरानी हैं। इसलिए यहां चोरी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। कुल मिलाकर, नई थार बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन एसयूवी में शुमार है और पिछले जेनरेशन मॉडल से इसमें जबरदस्त बदलाव किया गया है।  

4 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
केबिन और इंटीरियर
इस एसयूवी का एक्सटीरियर जितनी इवॉल्यूशनरी है, इस लिहाज से इसकी केबिन भी किसी मायने में कम नहीं। नए महिंद्रा थार की क्वालिटी और डिजाइन पिछले मॉडल से कई हजार साल आगे की बात लगती है। इसमें वह सब कुछ है जो आप एक शहरी एसयूवी में चाहते हैं। इसका थीम सिल्वर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक है।

इसके फिटिंग और फिनिश से लेकर इसके इक्विपमेंट और डिजाइन तक, आप पाएंगे कि थार को इतनी पसंदीदा और एक शहरी एसयूवी बनाने के लिए महिंद्रा ने कितनी मेहनत की है। इसमें 6-सीटर और 4-सीटर लेआउट मिलता है और एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल के साथ 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।  
विज्ञापन

5 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
दमदार इंजन
इस एसयूवी को 2 वेरिएंट्स AX और LX के साथ पेश किया गया है। और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को लुभाने के लिए इसमें बहुत सारे पॉवरट्रेन गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार, महिंद्रा थार में पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 2.0-लीटर यूनिट है जो 152 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि 2.2 लीटर डीजल यूनिट 132 bhp का पावर जेनरेट करता है। थार के साइज को देखते हुए इसमें मिलने वाले पॉवरट्रेन को काफी पावरफुल माना जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
दोनों इंजनों में AX वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि LX वेरिएंट में दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। हालांकि पेट्रोल LX वेरिएंट में कोई मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। ऑफ-रोडिंग ड्राइव की जरूरतों के हिसाब से महिंद्रा 4×4 ड्राइवट्रेन और कम रेंज वाले गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे रहा है। 
विज्ञापन

7 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
सेफटी फीचर्स
इस एसयूवी की सुरक्षा की बात करें तो 2020 थार में दो फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही नई महिंद्रा थार में एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, टीपीएमएस, हिल स्टार्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। ऑफ-रोडिंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए इसमें एक रोल केज भी दिया गया है। इतना ही नहीं, थार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ ऑफ-रोडर्स में बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है। इसमें इंटरनल वाइप डाउन और टायर की दिशा बताने वाला मॉनिटर भी दिया गया है। 

8 of 9
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
नई थार एसयूवी को हाल ही में वैश्विक सुरक्षा रेटिंग एजेंसी ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए सुरक्षा क्रैश टेस्ट में चार स्टार रेटिंग मिलने के बाद और बढ़ावा मिला है। महिंद्रा थार 2020 को ग्लोबल एनसीएपी के सुरक्षा के नए क्रैश टेस्ट दौर 'भारत के लिए सुरक्षित कार' में वयस्क और बच्चे दोनों के लिए चार-स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

9 of 9
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
कीमत
महिंद्रा थार एसयूवी को AX ट्रिम्स के लिए 9.80 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत और डीजल हार्ड-टॉप LX ट्रिम्स के लिए 13.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें