फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Force Gurkha: आ रही है दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, लॉन्च से पहले लीक हुईं तस्वीरें, Mahindra Thar से होगा मुकाबला

Wed, 26 May 2021 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
भारतीय वाहन बाजार में छोटी कार की तुलना में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) (एसयूवी) की मांग तेजी से बढ़ी है। हैचबैक कार, सेडान कार, प्रीमियम हैचबैक कारों की तुलना में ग्राहकों को एसयूवी कारें ज्यादा पसंद आ रही हैं। इसी वजह से यूटिलिटी व्हीकल्स देश में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाला सेगमेंट बन गया है। पिछले साल दो अक्तूबर को महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी 2020 Mahindra Thar (2020 महिंद्रा थार) को लॉन्च किया। इस ऑफ-रोडर एसयूवी ने महिंद्रा की कामयाबी में एक अहम पन्ना जोड़ा है। यह कार जबरदस्त हिट हुई है। आलम यह है कि इस एसयूवी की बुकिंग के बाद इसकी डिलीवरी के लिए करीब एक साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन इसे टक्कर देने के लिए जल्द आ रही है दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी Force Gurkha सेकंड जेनरेशन। 
विज्ञापन

2 of 6
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
लॉन्चिंग से पहले लीक हुई तस्वीर
महिंद्रा की नई थार को टक्कर देने के लिए Force Motors (फोर्स मोटर्स) अपनी एसयूवी Gurkha को नए अवतार में ला रही है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में नई Gurkha BS6 (गुरखा बीएस6) को पेश किया था। अब कंपनी इस एसयूवी के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन महामारी के चलते एसयूवी की लॉन्चिंग को टालना पड़ा। थार की लोकप्रियता को देखते हुए फोर्स मोटर्स ने नई गुरखा एसयूवी के डिजाइन में कई बदलाव किए। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इंटरनेट पर इस एसयूवी की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। जिसके बाद इस ऑफ-रोडर के लिए कार प्रेमियों का दिल मचलने लगा है। 
विज्ञापन

3 of 6
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
कैसी दिखती है
Force Gurkha सेकंड जेनरेशन मॉडल की नई तस्वीरों को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस एसयूवी को भारत बाजार में लॉन्च कर सकती है। ये एसयूवी नई तस्वीरों में भी वैसी ही लग रही है जैसा इसे पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, फॉग लाइट्स, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। 

4 of 6
Force Gurkha BS6 - फोटो : Facebook/Saboo Brothers
फीचर्स और लॉन्चिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे इस साल के आखिर तक फेस्टिवल सीजन में लॉन्च कर सकती है। लीक हुई तस्वीरों में गुरखा एसयूवी ऑरेंज कलर में नजर आ रही है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी इसी रंग में पेश किया था। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी। बता दें कि ऑटो एक्सो में जो एसयूवी पेश की गई थी वह स्टैंडर्ड फोर्स Gurkha का कस्टमाइज्ड वर्जन है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Force Gurkha Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
इंजन
नई फोर्स गुरखा बीएस6 कार में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp का पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Force Gurkha Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
थार को देगी चुनौती
चूंकि महिंद्रा नेक्सट-जेनरेशन थार को एक रोड-फ्रेंडली वाहन के रूप में पेश कर रही है, जो खरीदारों के एक बड़े समूह को आकर्षित करता है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नई थार से नई गुरखा किस तरह से मुकाबला करेगी। दोनों एसयूवी एक जैसे पसंद रखने वाले खरीदारों को लक्षित करते हैं। गोरखा को खास तौर पर हार्डकोर एडवेंचर की चाहत रखने वाले ड्राइवर पसंद करते हैं, जबकि थार खरीदारों के एक व्यापक और मिले-जुले वर्ग को अपील करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें