फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी इस बाइक की हो रही बंपर खरीदारी, देती है 81 kmpl का जबरदस्त माइलेज

Sat, 29 Aug 2020 10:24 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Splendor Plus देश की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है। जुलाई और अगस्त महीने में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। बजट सेगमेंट में आने वाली यह बाइक 81 किलोमीटर प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज देती है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को डीसेंट सीसी वाला बीएस6 इंजन मिलता है। आज हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको यह भी बताएंगे कि Splendor Plus की भारतीय बाजार में क्या कीमत है। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

2 of 5
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp

परफॉर्मेंस


Hero Splendor Plus में BS6 नॉर्म्स वाला 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 7.91 Hp की मैक्सिमम पावर पैदा करता है। वहीं, 6000 आरपीएम पर यह 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। इसका इंजन 4-स्पीड कंस्टेंट मैश गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

3 of 5
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp

डाइमेंशन 


Splendor Plus की सैडल ऊंचाई 785 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1236 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है। इस स्टाइलिश बाइक की लंबाई 2000 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है।


फ्यूल टैंक और वजन


Splendor Plus में 9.8 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। वहीं, वजन की बात करें तो इस बाइक का कर्ब भार 110-112 किलोग्राम है। 

4 of 5
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp

सस्पेंशन 


Hero Splendor Plus में टेलिस्कॉपिक हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है।


ब्रेकिंग 


ब्रेकिंग फीचर की बात करें तो इसके सामने के पहिए में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके पीछे के पहिए में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero Splendor Plus offer - फोटो : Social

कीमत


भारतीय बाजार में Hero Splendor Plus BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 60,500 रुपये है। बीएस6 इंजन से लैस यह देश की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें