दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Splendor Plus देश की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है। जुलाई और अगस्त महीने में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। बजट सेगमेंट में आने वाली यह बाइक 81 किलोमीटर प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज देती है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को डीसेंट सीसी वाला बीएस6 इंजन मिलता है। आज हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको यह भी बताएंगे कि Splendor Plus की भारतीय बाजार में क्या कीमत है। तो डालते हैं एक नजर।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
परफॉर्मेंस
Hero Splendor Plus में BS6 नॉर्म्स वाला 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 7.91 Hp की मैक्सिमम पावर पैदा करता है। वहीं, 6000 आरपीएम पर यह 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। इसका इंजन 4-स्पीड कंस्टेंट मैश गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
3 of 5
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
डाइमेंशन
Splendor Plus की सैडल ऊंचाई 785 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1236 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है। इस स्टाइलिश बाइक की लंबाई 2000 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है।
फ्यूल टैंक और वजन
Splendor Plus में 9.8 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। वहीं, वजन की बात करें तो इस बाइक का कर्ब भार 110-112 किलोग्राम है।
4 of 5
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
सस्पेंशन
Hero Splendor Plus में टेलिस्कॉपिक हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है।
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग फीचर की बात करें तो इसके सामने के पहिए में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके पीछे के पहिए में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है।