फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi India: ऑडी इंडिया ने 2022 में अभी तक 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, त्योहारी सीजन से काफी उम्मीदें

Sat, 08 Oct 2022 12:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Audi Car - फोटो : Audi India
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने बताया कि इसने जनवरी-सितंबर 2022 की अवधि में 2947 कारों की बिक्री की है। नई Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) और Audi q7 (ऑडी क्यू7) के लॉन्च के साथ Audi etron (ऑडी ई-ट्रॉन) रेंज, Audi A4 (ऑडी ए4), Audi A6 (ऑडी ए6), Audi Q5 (ऑडी क्यू5) और RS (आरएस) परफॉर्मेंस रेंज की निरंतर मांग से बिक्री में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज हुई है। इसके अलावा, 2022 के पहले नौ महीनों में Audi Approved: plus (ऑडी अप्रूव्ड: प्लस) (प्री-ओन्ड कार व्यवसाय) में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
Audi A8 L Luxury Sedan Car - फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "पहले नौ महीनों में हमारे प्रदर्शन ने बचे हुए वर्ष में सकारात्मक प्रदर्शन की नींव रखी है। सेमीकंडक्टर की कमी और वैश्विक सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद मजबूत विकास, ब्रांड और हमारे व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों के उत्साह को दोहराता है। आगामी त्योहारी सीजन के साथ, हम स्थायी मांग के दम पर अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।" 
विज्ञापन

3 of 4
Audi Q3 - फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया ने भारत में अपने प्री-ओन्ड कार व्यवसाय, ऑडी अप्रूव्ड: प्लस का विस्तार जारी रखा है। वर्तमान में देश के सभी प्रमुख केंद्रों में 18 ऑडी अप्रूव्ड: प्लस शोरूम के साथ परिचालन कर रहा, ऑडी इंडिया तेजी से विस्तार कर रहा है और 2022 के आखिर तक कंपनी की 22 प्री-ओन्ड कार फैसिलिटीज होंगी। 2022 के पहले नौ महीनों में ऑडी अप्रूव्ड: प्लस (प्री-ओन्ड कार व्यवसाय) ) ने 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन

4 of 4
Audi e-tron Electric SUV - फोटो : Audi
विद्युतीकरण रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, ऑडी इंडिया ने भारत के 60 से ज्यादा शहरों में 100 से ज्यादा चार्जर लगाए हैं। इनमें सभी ऑडी इंडिया डीलरशिप, वर्कशॉप सुविधाएं और देश में महत्वपूर्ण राजमार्गों पर स्थित चुनिंदा एसएवीडब्ल्यूआईपीएल समूह की ब्रांड डीलरशिप शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें