Hyundai i20
तीसरी पीढ़ी की ह्यूंदै i20 में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। वहीं उसकी इंटीरियर क्वॉलिटी को भी बेहतर बनाया है। पहले के मुकाबले केबिन ज्यादा प्रीमियम लगता है, साथ ही मैटेरियल भी पहले के मुकाबले बेहतर है। इसके अलावा कार में कई नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। नई आई20 में एयर प्यूरीफायर मिलता है, जो Asta (O), Asta Turbo और Asta CVT वैरिएंट में आता है। Asta (O) वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख से 11.40 लाख रुपये, Asta Turbo की कीमत 9.91 लाख रुपये और Asta iVT की कीमत 8.77 लाख रुपये से 10.03 लाख रुपये तक है।